Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव - मोदी की वजह से राष्ट्र विरोधियों के हौसले पस्त : डा. महेंद्र नाथ पांडेय

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने बिना नाम लिए कांग्रेस सरकार में हुए आतंकी विस्फोट की घटनाओं को गिनाया तो वहीं सपा व बसपा पर भी तंज कसा।

By Vandana SinghEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 06:02 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 06:02 PM (IST)
लोकसभा चुनाव - मोदी की वजह से राष्ट्र विरोधियों के हौसले पस्त : डा. महेंद्र नाथ पांडेय

आजमगढ़, जेएनएन। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने बिना नाम लिए कांग्रेस सरकार में हुए आतंकी विस्फोट की घटनाओं को गिनाया तो वहीं सपा व बसपा पर भी तंज कसा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पुलिस भर्ती में दो परीक्षा को लेकर उठाए गए सवाल पर कहा कि पहले किसी अन्य स्थान के लोगों को नौकरी नहीं मिलती थी। पुलिस भर्ती में कत्रौज, इटावा व मैनपुरी के युवाओं का ही चयन होता था। आजमगढ़ के युवाआें को काेई फायदा नहीं मिलता था। भाजपा सरकार में ऐसा नहीं होता है। सभी प्रक्रिया ईमानदारी से होती है। इससे पूर्व भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ की बातों को समर्थन करते हुए डा. पांडेय ने कहा कि सपा युवाओं को स्कूली शिक्षा नहीं दिलाना चाहती।

loksabha election banner

आजमगढ़ सदर संसदीय सीट के प्रत्याशी के नामांकन से पूर्व वह डीएवी परिसर में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि सरकार पांच साल के कार्य के बाद आपके बीच इम्तिहान देने आई है। अंक आपको देने हैं। आपके सामने हम तीन सवाल रखते हैं। गरीबों को आवास, उज्जवला योजना के तहत गैस, आयुष्मान योजना के तहत मुकम्मल स्वास्थ्य सुविधा यह सरकार दे रही हैं। सभी जरूरतमंदों को इसका फायदा मिल रहा है। आप ही बताइए, 100 नम्बर में आप कितना अंक देंगे। जनसभा से आवाज उठी 100 अंक। इसके बाद पांडेय ने दूसरा सवाल पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के उद्घाटन व रेलवे के विकास की दिशा में हुए कार्य को रखते हुए  पूछा इसमें आप कितना अंक देंगे। आवाज आई 100 अंक। तीसरा सवाल उन्होंने देश के गौरव को लेकर रखा। कहा कि पठानकाेट व पुलमावा की घटनाओं को जिक्र करते हुए कहा कि हमारे 40 जवान शहीद हुए। इसमें वाराणसी व चंदौली के युवा भी शामिल रहे। प्रधानमंत्री ने इसको गंभीरता से लिया व कहा कि इसका जवाब देंगे। प्रधानमंत्री ने शहीदों की तेरही के दिन एयर स्ट्राइक कर दुश्मन के घर में घुसकर मारा। इस राष्ट्र गौरव पर आप 100 में कितना अंक देंगे पुन: वहीं आवाज दोहरायी गई सौ अंक। जनसभा के अंत में लालगंज की सांसद व प्रत्याशी नीलम सोनकर व आजमगढ़ सदर के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ का परिचय कराते हुए प्रधानमंत्री के हाथ मजबूत करने की अपील की। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी के संग नामांकन कराने को प्रस्थान किए। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने की। सभा में पशुधन एवं मत्स्य, राज्य सम्पत्ति, नगर भूमि राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद, पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम पटेल, पूर्व मंत्री श्रीराम सोनकर, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखुपर धर्मेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सहजानंद राय, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्र गुड्डू, क्षेत्रीय संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ के रमाकांत मिश्र समेत दर्जनों भाजपा पदाधिकारी व दोनों संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी मौजूद रहे। संचालन हरिश तिवारी ने किया।

मिट्टी से जुड़े हैं भाजपा प्रत्याशी : यसवंत सिंह

एमएलसी यशंवत सिंह ने कहा कि यह धरती संस्कृति व साहित्यकारों की है। भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ मिट्टी से जुड़े हैं। कलाकार हैं। सबके दिलों में इनके प्रति प्यार है। हमारी व आपकी भोजपुरी भाषा को एक नई ऊंचाई देने का काम किया है। भोजपुरी भाषा को दुनिया में एक पहचान मिली। ऐसे भोजपुरी के सपूत निरहू को आजमगढ़ सदर संसदीय सीट की पब्लिक प्यार देगी। परिवारवाद किनारे होगा।

निरहुआ का रिक्शा दिल्ली चल पड़ा : दारा सिंह चौहान

कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि चिलचिलाती धूप में यह भीड़ की मौजूदगी बता रही है कि निरहुआ का रिक्शा दिल्ली के लिए निकल पड़ा है। एक तरफ विदेश में पढ़ने वाला अंग्रेजी बोलने वाला है तो दूसरी तरफ इस माटी का बेटा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए काम किया है। निषाद, प्रजापति, राजभर, चौहान, मोर्या, पासवान समाज को पहचान की ताकत दी। ऐसे प्रधानमंत्री को दोबारा प्रधानमंत्री बनने से कोई रोक नहीं सकता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.