विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति को मैजिक वाहन ने मारी टक्कर, मौत के बाद पर‍िजनों में पसरा मातम

By Dhyan chandra SharmaEdited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 21 Nov 2026 01:07 PM (IST)

वाराणसी के लोढान रिंग रोड पर सुबह टहलने निकले 57 वर्षीय जसवंत सिंह को मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वाहन को कब्जे में ले लिया।

वाराणसी में मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की मैजिक वाहन की टक्कर से मौत परिवार में मातम।

वाराणसी में मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की मैजिक वाहन की टक्कर से मौत परिवार में मातम।

HighLights

  1. जसवंत सिंह को मैजिक वाहन ने टक्कर मारी, मौके पर मौत।

  2. लोढान रिंग रोड पर सुबह टहलते समय हुआ यह दर्दनाक हादसा।

  3. चालक फरार, पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। शिवपुर थाना के चांदमारी पुलिस चौकी अंतर्गत लोढान रिंग रोड पर शनिवार की सुबह करीब 6:00 बजे टहलने निकले दान्दूपुर क्राईस्ट नगर निवासी 57 वर्षीय जसवंत सिंह नामक व्यक्ति को पीछे से आ रहे टेंट का सामान लदे मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद अनियंत्रित होकर मैजिक वाहन रिंग रोड किनारे सर्विस लेन पर गिर पड़ा और ड्राइवर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तथा टक्कर मारने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया।

थाने पहुंचे मृतक के पुत्र दिव्यांशु ने बताया कि प्रतिदिन की भांति पिताजी सुबह 6:00 बजे रिंग रोड पर टहलने निकले थे तभी चांदमारी की ओर से हरहुआ की ओर जा रहे मैजिक वाहन ने लोढान के समीप उन्हें पीछे से टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक पूर्व में दवा कंपनी में एमआर का काम करते थे लेकिन कुछ वर्षों से घर पर ही रहा करते थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।