Move to Jagran APP

Lockdown 23 मार्च से वाराणसी कैंट स्‍टेशन में फंसे 40 रेल यात्रियों को घर भेजने की तैयारी

लॉकडाउन में कैंट स्टेशन पर फंसे रेलवे यात्रियों को घर भेजने की तैयारी चल रही है। शुक्रवार को जिला प्रशासन की टीम ने यात्री आश्रय हाल में सभी यात्रियों का ब्यौरा एकत्रित किया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Fri, 01 May 2020 08:10 PM (IST)Updated: Fri, 01 May 2020 08:10 PM (IST)
Lockdown 23 मार्च से वाराणसी कैंट स्‍टेशन में फंसे 40 रेल यात्रियों को घर भेजने की तैयारी
Lockdown 23 मार्च से वाराणसी कैंट स्‍टेशन में फंसे 40 रेल यात्रियों को घर भेजने की तैयारी

वाराणसी, जेएनएन। लॉकडाउन में कैंट स्टेशन पर फंसे रेलवे यात्रियों को घर भेजने की तैयारी चल रही है। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को जिला प्रशासन की टीम ने यात्री आश्रय हाल में सभी यात्रियों का नाम, पता समेत ब्यौरा एकत्रित किया। लॉकडाउन की घोषणा के बाद 23 मार्च से फंसे 40 यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन की ओर से उनके रहने और भोजन का प्रबंध किया। गत 27 अप्रैल को खुद रेल राज्यमंत्री सुरेश अगड़ी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उनका कुशलक्षेम लिया। उन्हें घर भेजने का आश्वासन भी दिया था।

loksabha election banner

यात्री आश्रय हाल बना सहारा

लॉकडाउन के बाद कैंट स्टेशन पर भटक रहे लोगों की रेलवे प्रशासन की तरफ से सुधि ली गई थी। स्टेशन निदेशक आनन्द मोहन सिंह के निर्देश पर परिसर स्थित यात्री आश्रय हाल को सैनिटाइज कराकर लगभग यात्रियों के रहने का प्रबंध किया गया। जिला प्रशासन के सहयोग से उनके भोजन की व्यवस्था की गई। संक्रामक बीमारी के दृष्टिगत उनमें मास्क, ग्लब्स व आवश्यक वस्तुएं बाटी गई। इनमें ज्यादातर यात्री महाराष्ट्र के हैं। जिनमें महिला और बच्चे भी हैं जो 22 मार्च को वाराणसी पहुंचे थे। लेकिन ट्रेन का संचालन बंद होने से उन्हें कही कोई ठौर नहीं मिला। बाहर खाने पीने की दुकानों पर भी ताला चढ़ा हुआ है। महाबन्दी के चलते फंसे इन यात्रियों की सुधि स्थानीय अधिकारियों ने ली। फौरन उनके रहने और भोजन का प्रबंध किया गया।

लॉकडाउन में फंसे यात्रियों की सूची

महाराष्ट्र की शशिकला, नई दिल्ली के मनीष सिंह, ललतेश शर्मा, मेरठ के अनिल शर्मा, उज्जैन के नरेंद्र सिंह धाकड़, लखनऊ के मनोज कुमार, गुजरात से रोहन राजेंद्र महेशवंशी, महाराष्ट्र के इतवारा से मारुति अड़किन, योगिता अड़कीन, माधुरी, गौरी, चुरामन, बलसाड़ से गोदावरी, महाराष्ट्र के उत्तम रघुशिन्दे, ध्रुपदा पूतना, एकना शिंदे, नवनाथ, उत्तम व बिहार के महमूद अंसारी, महाराष्ट्र के राजेश हरिहर वाशुदेव,तेलंगाना के विक्षोपति, केलिंगम, शिवा गणेश, आंध्रप्रदेश से नेटटी कटप्पा,कर्नाटका से रामप्या, जालान से अभिमान गायकवाड़, महाराष्ट्र से भिठूल उत्तम शिंदे, रुक्मणि शिंदे, ज्ञानेश्वर, दिनेश, लक्ष्मी, समस्तीपुर (बिहार) गोपाल कुमार, महाराष्ट्र से सुनील, सौम्या, केतन जानी, राम मुरुगन, पश्चिम बंगाल के बम शंकर पाठक, राम गोपाल और महाराष्ट्र से ऐनु बाई फंसे हैं।

रेल राज्यमंत्री सुरेश अगड़ी ने लॉकडाउन में फंसे रेल यात्रियों का हौसला बढ़ाया

रेल राज्यमंत्री सुरेश अगड़ी ने लॉकडाउन में फंसे रेल यात्रियों का हौसला बढ़ाया। कैंट स्टेशन स्थित यात्री आश्रय हाल में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यात्रियों से रूबरू हुए मंत्री ने उनके खाने- पीने सहित सुविधाओं का हाल जाना। उन्होंने तन्मयता से सेवा कार्य में जुटे स्थानीय अधिकारियों के कार्यों की सराहना की। रेल मंत्री ने कहा कि वाराणसी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है। यहां चिंता की कोई बात नहीं है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद जल्द ही सभी यात्रियों को घर भेजने का प्रबंध किया जायेगा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.