Move to Jagran APP

Lockdown in Varanasi भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पांच सौ जरूरतमंदों को दिए मोदी किट

वाराणसी में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पांच सौ जरूरतमंदों को मोदी किट दिए।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Mon, 27 Apr 2020 09:10 AM (IST)Updated: Mon, 27 Apr 2020 09:10 AM (IST)
Lockdown in Varanasi भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पांच सौ जरूरतमंदों को दिए मोदी किट
Lockdown in Varanasi भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पांच सौ जरूरतमंदों को दिए मोदी किट

वाराणसी, जेएनएन। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को 500 जरूरतमंदों को मोदी किट दिए। भाजपा नेता अरविंद सिंह के यूपी कालेज स्थित आवास पर राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल ने इसका वितरण किया। इसमें नारायणपुर, सिकरौल, अर्दलीबाजार, सरसौली के लोग थे। शशिकांत राय, जगदीश त्रिपाठी, पार्षदगण संदीप त्रिपाठी, रोहित मौर्य, दिनेश यादव, अशोक मौर्य, राजकुमार आहुजा, मनीष गुप्ता, सुनील सोनकर, मदन मोहन दुबे, रतन सिंह मौर्या, अजीत सिंह आदि ने सहयोग किया।

loksabha election banner

आठ हजार स्वयं सेवकों ने संघ प्रमुख से लिया मार्गदर्शन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत ने रविवार को अपना संबोधन किया। महानगर के करीब आठ हजार स्वयंसेवक परिवारों ने अपने-अपने आवास और संघ कार्यालय में लोगों ने उनके संबोधन को सुन कर मार्ग दर्शन प्राप्त किया।

आरएसएस के काशी प्रांत के मीडिया प्रभारी अंबरीष ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने संघ प्रमुख संघ के नागपुर महानगर की ओर से बौद्धिक वर्ग को आनलाइन संबोधित कर रहे थे। उनके संबोधन को यू ट्यूब के साथ ही कई टीवी चैनल पर सीधा प्रसारण किया गया। कार्यकर्ताओं ने जहां अपने-अपने आवास पर संघ कार्यालय पर पदाधिकारियों ने सुना। मोहन भागवत की कोरोना की चुनौती में स्वदेशी अपनाने की अपील को लोगों ने समय की मांग बताया।

प्रांतीय पदाधिकारियों से की वीडियो कानफ्रेंसिंग

संघ प्रमुख ने अपने संबोधन के बाद प्रांत जागरण श्रेणी के पदाधिकारियों से कांफ्रेंसिंग की। इसमें काशी प्रांत के प्रांत सेवा प्रमुख परमेश्वर, विश्व संवाद केंद्र से अंबरीष, प्रांत सेवा प्रमुख दीनदयाल, सह प्रांत कार्यवाह आलोक मालवीय से जरूरतमंद लोगों की सहायता, लाकडाउन का पालन, कार्यकर्ताओं का कार्य आदि के विषय में जानकारी हासिल किया।

डिप्टी सीएम ने वीडीए सदस्य से जाना हाल

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को पूर्व महानगर अध्यक्ष व वीडीए सदस्य प्रदीप अग्रहरि से फोन पर शहर का हाल जाना। प्रशासन द्वारा किए जा रहे इंतजाम को पूछा। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह प्रशासन को दिशा निर्देश देंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.