Move to Jagran APP

सोनभद्र जिला पंचायत अध्‍यक्ष चुनाव परिणाम 2021: अपना दल की राधिका पटेल 19 मत पाकर बनीं जिपं अध्‍यक्ष

Sonbhadra Zila Panchayat Chunav Result LIVE जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार की सुबह 11 से दोपहर तीन बजे मतदान शुरू हो गया। मतगणना का कार्य दोपहर तीन बजे के बाद से ही शुरू होगा। मतदान से लेकर मतगणना तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sat, 03 Jul 2021 12:00 PM (IST)Updated: Sat, 03 Jul 2021 05:43 PM (IST)
सोनभद्र जिला पंचायत अध्‍यक्ष चुनाव परिणाम 2021: अपना दल की राधिका पटेल 19 मत पाकर बनीं जिपं अध्‍यक्ष
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार की सुबह 11 से दोपहर तीन बजे मतदान शुरू हो गया।

सोनभद्र, जेएनएन। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार की सुबह 11 से दोपहर तीन बजे मतदान शुरू हो गया। मतगणना का कार्य दोपहर तीन बजे के बाद से ही शुरू होगा। मतदान से लेकर मतगणना तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अपना दल (एस) से राधिका पटेल व सपा से जयप्रकाश पांडेय अध्यक्ष की कुर्सी के लिए आमने-सामने हैं। जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं दोपहर तीन बजे के बाद आए परिणाम में अपना दल की राधिका पटेल को 19 और सपा के जयप्रकाश पांडेय को 12 मत प्राप्‍त हुए। इस प्रकार कुल सात मतों से राधिका पटेल को विजयी घोषित किया गया।

loksabha election banner

दो बजे तक पड़े सभी 31 मत : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज सुबह 11 से मतदान शुरू हुआ। दोपहर डेढ़ बजे तक सभी 31 सदस्यों का वोट पड़ चुका है। इस बीच दोनों तरफ के समर्थक भी जमे रहे। बीच बीच मे शोर शराबा भी होता रहा। विदित हो कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जादुई आंकड़ा 16 है। जिनके पक्ष में 16 सदस्य होंगे वह अध्यक्ष बनेगा। अपना दल (एस) से राधिका पटेल व सपा से जयप्रकाश पांडेय अध्यक्ष की कुर्सी के लिए आमने-सामने हैं। जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचन को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने के लिए हर गतिविधि का वीडियोग्राफी कराई जा रही है।

1.30 बजे तक पड़े 30 मत : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज सुबह 11 से मतदान शुरू हुआ। दोपहर डेढ़ बजे तक 30 सदस्यों का वोट पड़ चुका है। इस बीच दोनों तरफ के समर्थक भी जमे रहे। बीच बीच मे शोर शराबा भी होता रहा। विदित हो कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जादुई आंकड़ा 16 है। जिनके पक्ष में 16 सदस्य होंगे वह अध्यक्ष बनेगा। अपना दल (एस) से राधिका पटेल व सपा से जयप्रकाश पांडेय अध्यक्ष की कुर्सी के लिए आमने-सामने हैं। जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचन को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने के लिए हर गतिविधि का वीडियोग्राफी कराई जा रही है।

16 के आंकड़े पर रहेगी सबकी नजर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बैठने के लिए 16 सदस्यों का मत पाना अनिवार्य है। इसलिए इस जादुई आंकड़े को छूने के लिए दोनो प्रत्याशियों ने कड़ी मेहनत की है। अपना दल (एस) की प्रत्याशी राधिका पटेल व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जयप्रकाश पांडेय सभी जादुई आंकड़ें को छूने का दावा कर रहे हैं। अब यह आंकड़ा कौन छूता है यह शाम तक पता चल जाएगा।

जिपं अध्यक्ष पद के लिए शुरू हुआ मतदान : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज सुबह 11 से मतदान शुरू हो गया है। दोपहर तीन बजे तक यह प्रक्रिया चलेगी। सुबह साढ़े 11 बजे तक 31 वोट के सापेक्ष दो सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग कर लिया था। विदित हो कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जादुई आंकड़ा 16 है। जिनके पक्ष में 16 सदस्य होंगे वह अध्यक्ष बनेगा। अपना दल (एस) से राधिका पटेल व सपा से जयप्रकाश पांडेय अध्यक्ष की कुर्सी के लिए आमने-सामने हैं। जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचन को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने के लिए हर गतिविधि का वीडियोग्राफी कराई जा रही है।

16 के आंकड़े पर रहेगी सबकी नजर : जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बैठने के लिए 16 सदस्यों का मत पाना अनिवार्य है। इसलिए इस जादुई आंकड़े को छूने के लिए दोनो प्रत्याशियों ने कड़ी मेहनत की है। अपना दल (एस) की प्रत्याशी राधिका पटेल व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जयप्रकाश पांडेय सभी जादुई आंकड़ें को छूने का दावा कर रहे हैं। अब यह आंकड़ा कौन छूता है यह शाम तक पता चल जाएगा।

इस बाबत जिला प्रशासन की ओर से बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुक्रम में प्रत्येक स्तर पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए मजिस्ट्रेट की नियुक्ति भी कर दी गई है। बताया कि घोरावल तहसीलदार सुरेश चंद्र पांडेय को कलेक्ट्रेट गेट परिसर के आसपास शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी को मतदान व मतगणना के दौरान पूरी तरह से निष्पक्ष रहकर कार्य करने को कहा गया है। 16 के आंकड़े पर रहेगी सबकी नजर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बैठने के लिए 16 सदस्यों का मत पाना अनिवार्य है। इसलिए इस जादुई आंकड़े को छूने के लिए दोनो प्रत्याशी मतदान के एक दिन पूर्व ही दिन-रात एक किए रहे।

अपना दल (एस) की प्रत्याशी राधिका पटेल व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जयप्रकाश पांडेय सभी जादुई आंकड़ें को छूने का दावा कर रहे हैं। अब यह आंकड़ा कौन छूता है यह शनिवार की शाम को साफ हो जाएगा। हांफते दिखे प्रशासनिक अफसर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सत्ता पक्ष का किस कदर हस्तक्षेप रहता है यह किसी से छिपा नहीं है। जरहां व विढंमगंज जिला पंचायत सदस्य की खोज के लिए किस कदर पुलिस परेशान है, यह पिछले तीन दिनों से देखा जा सकता है। जिपं सदस्यों की खोज जहां पुलिस कर रही है तो वहीं प्रत्याशी अपना वीडियो इंटरनेट मीडिया पर डालकर यह कह रहे हैं कि पुलिस स्वजनों पर दबाव बना रही है। यह किसके इशारे पर हो रहा है यह जनता सब जानती है।

31 है जिपं सदस्यों की संख्या : सोनभद्र में जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 31 है। इससे पहले यह संख्या 33 थी, लेकिन नए परिसीमन के बाद यह संख्या घटकर 31 पर पहुंच गई। इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी अनारक्षित है। जिसमें सपा ने अनारक्षित वर्ग के सदस्य जयप्रकाश पांडेय को मैदान में उतारा है, वहीं दूसरी ओर अपना दल ने अपना प्रत्याशी आरक्षित वर्ग से मैदान में उतार रखा है।

यह रही सख्ती

- मतदान परिसर के अंदर निर्वाचन ड्यूटी पर लगे हुये अधिकारियों व कार्मिकों के अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति प्रवेश नही करेगा।

- मतदान स्थल पर सिर्फ जिला पंचायत सदस्य को ही सिर्फ प्रवेश की अनुमति होगी। उन्हे पहचान पत्र के साथ आना होगा।

- कोई भी उम्मीदवार व मतदाता प्रतिबंधित सामग्री लेकर कलेक्ट्रेट में प्रवेश नहीं करेगा।

- कलेक्ट्रेट परिसर में मोबाइल फोन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। सरकारी कर्मचारी अपने फोन साइलेंट मोड पर रखेंगे।

- कलेक्ट्रेट परिसर के आस-पास किसी को भी जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी।

- उम्मीदवार व मतदाताओं के वाहनों का संचालन कलेक्ट्रेट प्रांगण से 100 मीटर बाहर रखा जाएगा।

- यदि किसी सदस्य या उम्मीदवार को सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराया गया है तो वह कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर ही रहेगा।

- मतदान एवं मतगणना की वीडियों ग्राफी करायी जायेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.