Coronavirus Varanasi News Updates डॉक्टर समेत 13 नए कोरोना पॉजिटिव, हॉटस्पॉट की संख्या 104
वाराणसी में डाक्टर समेत 13 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हॉटस्पॉट की संख्या 104 हो गई।
वाराणसी, जेएनएन। जनपद में बुधवार को पॉजिटिव आए 13 केसों में चार तरना हॉटस्पॉट से पूर्व में पॉजिटिव आए स्वास्थ्य कर्मी के मकान मालिक के पारिवारिक सदस्य हैं, 8 प्रवासी नागरिक हैं एवं एक होमी भाभा कैंसर अस्पताल के डॉक्टर हैं l जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 203 हो गई है।123 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं l एक्टिव मरीजों की संख्या 76 है। हॉटस्पॉट की संख्या 104 हो गई है l
30 वर्षीय महिला, 27 वर्षीय पुरुष, 55 वर्षीय महिला एवं 5 वर्षीय बच्ची क्रमश तरना हॉटस्पॉट से पूर्व में पॉजिटिव आए स्वास्थ्य कर्मी के मकान मालिक की बेटी, बेटा, पत्नी एवं नातिन है। सभी तरना शिवपुर के निवासी हैं। आठ प्रवासी मरीजों में 44 वर्षीय एक मरीज साकेत नगर थाना लंका का रहने वाला है l दिल्ली में एक न्यूज़ चैनल में काम करता है। दिल्ली से 27 मई को फ्लाइट से वापस वाराणसी आया था। मरीज का ईएसआईसी अस्पताल में जांच के उपरांत सैंपल लिया गया। दूसरा 43 वर्षीय मरीज लोकापुर थाना बड़ागांव का रहने वाला है। मुंबई से कार द्वारा वाराणसी वापस आयाl मुंबई में एक अस्पताल के रिसेप्शन पर काम करता था। तीसरी प्रवासी मरीज 46 वर्षीय एक महिला ग्राम भटौली काजी सराय थाना बड़ागांव की रहने वाली है। मुंबई से ट्रेन द्वारा वापस वाराणसी आई। एक रानी है 30 वर्षीय चौथा प्रवासी मरीज ग्राम भटौली काजिसराय थाना बड़ागांव का रहने वाला है। मुंबई से ट्रेन द्वारा वाराणसी वापस आया। मुंबई में प्राइवेट जॉब करता था। 41 वर्षीय पांचवां प्रवासी मरीज ग्राम देवराई थाना फूलपुर का रहने वाला है। मुंबई से ट्रक से वाराणसी आया। मुंबई में चाय की दुकान चलाता था। 35 वर्षीय छठी प्रवासी मरीज ग्राम बसाओ विक्रमपुर थाना चोलापुर की रहने वाली है। मुंबई से ट्रेन द्वारा वाराणसी वापस आई। 40 वर्षीय सातवा प्रवासी मरीज ग्राम हरिभान पुर थाना कपसेठी का रहने वाला है मुंबई से ट्रक से वाराणसी वापस आया। मुंबई में ऑटो चलाता था। 21 वर्षीय आठवां प्रवासी मरीज हरिभानपुर थाना कपसेठी का ही रहने वाला है। मुंबई से ट्रक द्वारा वाराणसी वापस आया। मुंबई में यह एक अकाउंटेंट था।
शेष एक कोरोना पॉजिटिव 33 वर्षीय मरीज बालाजी कॉलोनी सामने घाट थाना लंका का रहने वाला है । यह मरीज होमी भाभा कैंसर अस्पताल वाराणसी का फैलोशिप डॉक्टर है।
छह नए हॉटस्पॉट बनेंगे
साकेत नगर थाना लंका, लोकापुर थाना बड़ागांव,भटौली थाना बड़ागांव,देवराई थाना फूलपुर, बसाओ विक्रमपुर थाना चोलापुर एवं बालाजी कॉलोनी सामने घाट थाना लंका कुल 6 नए हॉटस्पॉट बनेंगे। शूलटंकेश्वर हॉटस्पॉट के संबंध में थानाध्यक्ष रोहनिया द्वारा अवगत कराया गया कि पॉजिटिव आया मरीज यहां नहीं रहता था बल्कि पॉपुलर अपार्टमेंट जानकीनगर थाना भेलूपुर में रहता था जिसकी पुष्टि थानाध्यक्ष भेलूपुर द्वारा कराई गई। इसलिए शूलटंकेश्वर के स्थान पर पॉपुलर अपार्टमेंट जानकीनगर को हॉटस्पॉट बनाया जा रहा है l इस प्रकार हॉटस्पॉट की संख्या 104 हो गई है l नरिया एवं गरखड़ा हॉटस्पॉट आज ग्रीन जोन में आ गए, अब तक कुल 32 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आ चुके हैं l एक्टिव हॉटस्पॉट की संख्या 72 है, जिसमें से 31 ऑरेंज जोन में एवं 41 रेड जोन में है l
6190 सैंपल अब तक कलेक्ट किए जा चुके हैं
जनपद में आज कुल 142 सैंपल कलेक्ट किए गए l 6190 सैंपल अब तक कलेक्ट किए जा चुके हैं l जिसमें से 5635 सैंपल का परिणाम प्राप्त हो चुका है 555 सैंपल का परिणाम आना अभी शेष है l परिणामों में 203 पॉजिटिव एवं 3432 नेगेटिव है l