Coronavirus News Upate : 166 सैैंपल की जांच में मिले 37 नए कोरोना मरीज, 10 स्वस्थ
Coronavirus News Update बीएचयू लैब से प्राप्त 166 सैंपलों के परिणाम में से शुक्रवार को 37 नए कोरोना पॉजिटिव मिले।
वाराणसी, जेएनएन। बीएचयू लैब से प्राप्त 166 सैंपलों के परिणाम में से शुक्रवार को 37 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। पहले से इलाज करा रहे 10 मरीजों के सैंपल निगेटिव आने पर उन्हें स्वस्थ घोषित करते हुए घर भेज दिया गया। वहीं जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ कर अब 760 तक पहुंच गई है। हालांकि 432 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घरों को जा चुके हैं। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 302 है। बीती रात एक मौत मिलाकर अब तक कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 26 हो गया है। अब तक कुल 371 हॉटस्पॉट में से 186 रेड जोन, 43 ऑरेंज जोन व 142 ग्रीन जोन में है। वर्तमान समय में एक्टिव हॉटस्पॉट 229 है।
गुरुवार शाम से शुक्रवार पूर्वाहन तक बीएचयू लैब से प्राप्त 58 रिपोर्ट में से 18 व शाम तक मिले 108 रिपोर्ट में से 19 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ईएसआइसी 8 व पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में दो सहित कोरोना का इलाज करा रहे 10 लोगों का सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हेंं स्वस्थ घोषित कर डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं गुरुवार देर रात थाना लंका क्षेत्र के अशोकपुरम कॉलोनी डॉफी निवासी 80 वर्षीय मरीज की हाइपरटेंशन एवं हार्ट अटैक होने से मृत्यु हो गई। इसी के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या 26 हो गई है। नए कोरोना संक्रमित खोजवा बाजार हनुमान गली छित्तूपुर, गौतम विहार कॉलोनी बसही, रोहित नगर एक्सटेंशन नरिया, प्रभात नगर कॉलोनी नगवा, दुर्गा मंदिर हुकुलगंज, शंकर जी मंदिर मंडुवाडीह चौराहा, गायघाट, भरैति शिवपुर, बड़ी पटिया ओम हरी अपार्टमेंट बजरडीहा, मंगारी बाजार, केदार नगर कॉलोनी, मां वैष्णो देवी कॉलोनी चितईपुर, मंगला गौरी रामघाट व नेशनल पब्लिक स्कूल के पास से पाए गए हैं। इस 14 क्षेत्रों को नया हॉटस्पाट बनाया जाएगा। अब तक कुल 371 हॉटस्पॉट में से 186 रेड जोन, 43 ऑरेंज जोन व 142 ग्रीन जोन में है। वर्तमान समय में एक्टिव हॉटस्पॉट 229 है।