जीवन अक्षय-6 पॉलिसी 30 नवंबर तक वर्तमान दर पर
जासं, वाराणसी : भारतीय जीवन बीमा निगम की जीवन अक्षय-6 पालिसी तीस नवंबर तक वर्तमान दर पर उपलब्ध है। इ
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Nov 2017 08:33 PM (IST)Updated: Sun, 26 Nov 2017 08:33 PM (IST)
जासं, वाराणसी : भारतीय जीवन बीमा निगम की जीवन अक्षय-6 पालिसी तीस नवंबर तक वर्तमान दर पर उपलब्ध है। इसमें 85 साल तक के आयु वर्ग के लोग निवेश कर सकते हैं। वरिष्ठ मंडल प्रबंधक एसजीपी त्रिपाठी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि यह पालिसी आजीवन गारंटी लाभ वाली पेंशन योजना है। इसमें न्यूनतम निवेश राशि एक लाख रुपये पर मासिक, त्रैमासिक, छमाही व वार्षिक विधि से पेंशन उपलब्ध है। पेंशनधारी के पास इस योजना में कई विकल्प उपलब्ध हैं। यह योजना 30 से 85 साल तक के व्यक्तियों के लिए है। उन्होंने कहा एक ओर जहा सभी बैंक अपने ब्याज दर में कटौती कर रहे हैं, वहीं एलआइसी अपने 'जीवन अक्षय-6' में सात प्रतिशत ब्याज दर पर ग्राहकों को पेंशन दे रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें