विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी के ट्रामा सेंटर में नेत्रदान से दो दृष्टिबाधितों के जीवन में लौटेगी रोशनी

By Praveen Kumar Rai Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 20 Nov 2026 12:30 PM (IST)

वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर में सड़क दुर्घटना में घायल सरोजा देवी के निधन के बाद उनके परिवार ने नेत्रदान किया। इस मानवीय पहल से दो दृष्टिबाधित व्यक्तियों को निःशुल्क कार्निया प्रत्यारोपण के माध्यम से नई रोशनी मिलेगी।

वाराणसी में परिवार ने किया नेत्रदान, दो दृष्टिबाधितों को मिली नई जिंदगी की उम्मीद।

वाराणसी में परिवार ने किया नेत्रदान, दो दृष्टिबाधितों को मिली नई जिंदगी की उम्मीद।

HighLights

  1. सरोजा देवी के निधन के बाद परिवार ने नेत्रदान का फैसला किया।

  2. बीएचयू ट्रामा सेंटर में नेत्र बैंक टीम ने प्रक्रिया पूरी की।

  3. दान किए गए कार्निया से दो दृष्टिबाधितों को मिलेगी रोशनी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। सड़क दुर्घटना में घायल सरोजा देवी के निधन के बाद उनके स्वजन ने नेत्रदान कर मानवता की मिसाल पेश की। गुरुवार देर रात बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान सरोजा देवी का निधन हो गया था। उनके स्वजन की इच्छा पर बीएचयू नेत्र बैंक की टीम ने सुबह करीब चार बजे पहुंचकर नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी कराई।

दान में मिले दोनों कार्निया का दो जरूरतमंद दृष्टिबाधितों में निःशुल्क प्रत्यारोपण किया जाएगा। बिहार के कैमूर (भभुआ) जिले के सैथा गांव निवासी सरोजा देवी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनके सिर में चोट लगी थी और ट्रामा सेंटर में डा. अनुराग साहू के निर्देशन में उपचार चल रहा था।

निधन के बाद स्वजन ने क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के विभागाध्यक्ष एवं बीएचयू नेत्र बैंक के अध्यक्ष प्रो. आरपी मौर्य से संपर्क किया। उनके निर्देश पर डा. आर्यन राज और आशुतोष त्रिपाठी ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर नेत्रदान कराया। इस पुनीत कार्य के लिए स्वजन को नेत्रदाता सम्मान पत्र भी प्रदान किया गया।

चिकित्सा विज्ञान संस्थान, बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार, सर सुंदरलाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. पुनीत और ट्रामा सेंटर के प्रभारी प्रो. अजीत सिंह ने नेत्र बैंक की टीम को बधाई दी। साथ ही शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस मानवीय पहल के लिए आभार जताया। (वि.)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।