इटावा हिन्दी सेवा निधि में आकाश आदित्य लामा को कुमुद भूषण कला संस्कृति सम्मान
हिंदी भाषा के प्रबल पक्षधर स्व. न्यायमूर्ति प्रेमशंकर गुप्त की स्मृति में इटावा हिंदी सेवा निधि के 28 वें सारस्वत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें आकाश आदित्य लामा को कुमुदभूषण कला संस्कृति सम्मान से सम्मानित किया गया।
नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी भाषा के प्रबल पक्षधर स्व. न्यायमूर्ति प्रेमशंकर गुप्त की स्मृति में इटावा हिंदी सेवा निधि के 28 वें सारस्वत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें आकाश आदित्य लामा को कुमुदभूषण कला संस्कृति सम्मान से सम्मानित किया गया। कुमुदभूषण कला संस्कृति पुरुस्कार का नाम रंग कर्मी एवं जाने माने वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांति भूषण की पत्नी श्रीमती कुमुद भूषण के नाम पर रखा गया है।
उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज में आयोजित इस समारोह में आकाश आदित्य लामा को यह पुरस्कार दिया गया। पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी एवं राम मंदिर का फैसला सुनाने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायधीश सुधीर अग्रवाल ने दिया। समारोह में इसके अलावा कई साहित्यकार विभिन्न अलंकरणों से अलंकृत हुए। आकाश आदित्य लामा, फ़िल्म, टेलिविजन एवं सिनेमा के जाने माने लेखक निर्देशक हैं।
कुमकुम, प्यार के दो नाम एक राधा एक श्याम, झील मिल सितारों का आँगन होगा जैसे कई धारावाहिकों का मिला कर उन्होंने लगभग 3000 से अधिक एपिसोड का लिखे हैं। साथ ही मोहनजोदारो जैसे ख्याति प्राप्त नाटक के भी वो लेखक हैं। इसके अतिरिक्त नागा भाषा में फिल्म बनाने वाले वह पहले लेखक निर्देशक हैं। उनकी नागा भाषा की फिल्म नानी तेरी मोरनी, इंडियन पैनोरामा, भारत का अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह गोवा के अतिरिक्त कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में प्रसिद्धि पाई है। बहुत जल्द उनकी अगली फिल्म प्रदर्शित होने वाली है। आकाश आदित्य लामा से पहले यह पुरुस्कार जाने माने फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धूलिया, प्रसिद्द लेखक एवं भारतीय टीवी धारावाहिक महाभारत में सूत्रधार 'समय' को आवाज देने वाले हरीश भिमानी, फ़िल्म जगत के जाने माने लेखक एवं रंगकर्मी अतुल तिवारी को मिल चुका है।