शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'वाराणसी' में 3 अक्टूबर 2019 को कौन से हो रहे हैं आयोजन
एक ही खबर में जानें कि आज 3 अक्टूबर 2019 को आपके शहर बनारस में कब कहां अैर क्या हो रहा है खास आयोजन।
वाराणसी, जेएनएन। एक ही खबर में जानें कि आज 3 अक्टूबर 2019 को आपके शहर बनारस में कब, कहां अैर क्या हो रहा है खास आयोजन।
आज की रामलीला : रामनगर : रघुवीर का सेना सहित सिंधु तट प्रयाण, विभीषण मिलन, सेतु निर्माण, शिव स्थापन। जाल्हूपुर : रामजी का सेना सहित सिंधु पार होना, सेना वर्णन, सुबेल गिरी विश्राम, अंगद विस्तार। शिवपुर : हनुमान मिलन, सुग्रीव मित्रता, बाली वध, शैल प्रवर्षण, विश्राम। भोजूबीर : लंका में रावण सभा, विभीषण शरणागति, सेतुबंध, रामेश्वर प्रतिष्ठा, सेतु पार होना। दारानगर : कोप भवन। लाट भैरव : नक्कटैया, खरदूषण वध, सीता हरण, गिद्ध क्रिया। मौनी बाबा : नक्कटैया, सीता हरण। गायघाट : खरदूषण वध, सीता हरण, गिद्ध क्रिया। काशीपुरा : जयंत नेत्र भंग। औरंगाबाद : कवंध वध, शबरी मंगल, नारद संवाद, विप्र रूप हनुमान से मिलकर सुग्रीव मिलन, बाली वध, वर्षा वर्णन, हनुमान का सीता की खोज में प्रस्थान। लक्ष्मीसेनपुर टेकुरी : श्रीराम वनवास। आशापुर : नासिका छेदन, सीता हरण, जटायु सद्गति। तिलमापुर : श्रीराम सुग्रीव मित्रता, बाली वध। लोहता : हनुमान जी का लंका जाना, लंका दहन, प्रस्थान। रोहनिया : सुग्रीव मित्रता, बाली वध, वर्षा ऋतु वर्णन, सीता खोज। कोरौता : धनुष यज्ञ, राजा संवाद, परशुराम संवाद। मिर्जामुराद : भरत मनावन, नंदी ग्राम की झांकी। बरेमा : विश्वामित्र मांगन व ताड़का वध। हाथी बाजार : बाली वध।
महोत्सव : विद्यार्थी शारदोत्सव समिति की ओर से समिति का 81 वां महोत्सव पार्वती बाई चौगुले सांस्कृतिक संस्थान, दुर्गाघाट पर सुबह 8 बजे।
प्रतियोगिता : भारत विकास परिषद काशी प्रांत की ओर प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय, बीएचयू में सुबह 9.30 बजे।
प्रशिक्षण : तुलसीपुर स्थित निवेदिता शिक्षा सदन में बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण सुबह 10 बजे।
संगोष्ठी : श्री अग्रसेन कन्या पीजी कालेज, परमानंदपुर में संगोष्ठी सुबह 11 बजे।
विधवा परिरक्षा : अस्मिता चाइल्ड लाइन की ओर से विधवा परिरक्षा कार्यक्रम सिगरा स्थित चाइल्ड लाइन के प्रांगण में सुबह 11 बजे।
कार्यशाला : 15 दिवसीय शोध प्रविधि कार्यशाला का समापन उर्दू विभाग, बीएचयू में सुबह 11 बजे।
बैठक : अविश्वास प्रस्ताव के संदर्भ में बैठक छावनी सभागार में सुबह 11.30 बजे।
राष्ट्रीय संगोष्ठी : आर्य महिला पीजी कालेज, चेतगंज में राष्ट्रीय संगोष्ठी दोपहर बाद 1.30 बजे।
व्याख्यान : अभिनव भवन, भारत अध्ययन के न्द्र, बीएचयू में 'भारत का आनुवंशिक सत्य: राखीगढ़ी के पूर्व और पश्चात' विषय पर विशिष्ट व्याख्यान दोपहर बाद 2.30 बजे।
व्याख्यान : केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान, सारनाथ में व्याख्यान दोपहर बाद 2.30 बजे।
मल्लिका : 'क कलादीर्घा' की ओर से 'मल्लिका : पाठ और चर्चा' भारतेंदु भवन, चौखंभा में शाम 5 बजे।