शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'बनारस' में आज क्या हो रहा है खास आयोजन Varanasi news
इस एक खबर में जानिए कि आज रविवार 22 सितंबर को दिन भर क्या कब और कहां महत्वपूर्ण आयोजन होने जा रहा है आपके शहर बनारस में।
वाराणसी, जेएनएन। एक खबर में जानिए आज रविवार 22 सितंबर 2019 को दिन भर क्या, कब और कहां महत्वपूर्ण आयोजन होने जा रहा है आपके शहर बनारस में -
आज की रामलीला : रामनगर : अवध में भरत आगमन, सभा, श्रीभरत का चित्रकूट प्रयाण, निषाद मिलन, गंगावतरण, भारद्वाज आश्रम निवास। जाल्हूपुर : अवध में भरत आगमन, सभा, चित्रकूट प्रयाण, निषाद मिलन। शिवपुर : वन गमन, निषाद मिलन, शंगवेरपुरम में विश्राम। भोजूबीर : श्रीराम विवाह, राम कलेवा।काशीपुरा : फुलवारी, अष्टसखी संवाद। औरंगाबाद : मीना बाजार, फुलवारी, अष्टसखी संवाद। खोजवा : नारद मोह, नारद तप, शाप। अधिवेशन : क्वालिटी सर्किल फोरम आफ इंडिया की ओर से गुणवत्ता सिद्धांत विषयक कार्यशाला, स्कूल आफ मैनेजमेंट साइंस में सुबह 9 बजे।
महारैली : डा. आंबेडकर मिशन बढ़ाओ एवं आरक्षण बचाओ महारैली, आराजीलाइन के शाहंशाहपुर स्थित मालवीय इंटर कालेज से सुबह 10 बजे।
कार्यशाला : वाराणसी में बुनकर एवं हस्तशिल्प सांस्कृतिक विरासत संरक्षण विषयक कार्यशाला, काशी विद्यापीठ स्थित गांधी अध्ययन पीठ सभागार में सुबह 10 बजे।
रक्तदान : संस्था जय श्री कृष्णा और पंडित दीनदयाल हास्पिटल की ओर से रक्तदान शिविर, गुरुधाम स्थित वाराणसी हास्पिटल में सुबह 11 बजे।
शिविर : जन सेवा समिति की ओर से जिउतिया मेले में सहायता शिविर का अायोजन, चौकाघाट में दोपहर 12 बजे।
दंगल : जोड़ी गदा का दंगल, मिर्जामुराद के बेनीपुर गांव स्थित सब्जी मंडी में दोपहर 12 बजे।
शो : 'सुकून' की ओर से ओपेन माइक शो, दुर्गाकुंड के ब्रह्मानंद कालोनी स्थित कैफे आन वुड्स में दोपहर 1 बजे।
समारोह : सिंधी युवा समिति का स्थापना दिवस समारोह, लहुराबीर स्थित आइएमए बैंक्वेट हाल में दोपहर 1.30 बजे।
इस्तकबाल : हाजियों का इस्तकबाल, मदरसा हबीबिया अहले सुन्नत में दिन के 2 बजे।
लोकार्पण : हिंद युग्म द्वारा प्रकाशित कविता संग्रह नदी अब मौन है का लोकार्पण, पराड़कर भवन में दिन के 2.30 बजे।
व्याख्यान : काशी विमर्श के व्याख्यान श्रृंखला के तहत साधना की भूमि काशी विषयक व्याख्यान, दुर्गाकुंड स्थित पिलग्रिम्स प्रकाशन में शाम 6.30 बजे।
प्रेसवार्ता : अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष की प्रेसवार्ता, छावनी स्थित होटल स्वयंवर इन में दोपहर 1 बजे।
केंद्रीय मंत्री शहर में : केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले की प्रेसवार्ता, सर्किट हाउस में दोपहर 2.15 बजे।
बैंकिंग : काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक की बैठक, सिगरा स्थित होटल आरके ग्रैंड के सामने दोपहर 12 बजे।