शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'बनारस' में चार नवंबर 2019 को क्या हो रहा है खास आयोजन
एक ही खबर में जानिए कि आपके शहर ए बनारस में 4 नवंबर 2019 सोमवार को कब कहां और क्या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन।
वाराणसी, जेएनएन। एक ही खबर में जानिए कि आपके शहर ए बनारस में 4 नवंबर 2019, सोमवार को कब, कहां और क्या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन।
गो पूजा : कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर गो पूजा, अस्सी स्थित रामेश्वरम मठ में सुबह 8 बजे।
शुभारंभ : आर्टिस्ट्री ऑफ वुमन की ओर से आर्ट शो 'अभिव्यक्ति' का शुभारंभ, दृश्य कला संकाय-बीएचयू अहिवासी कला वीथिका में सुबह 11 बजे।
धरना : एनई रेलवे मेंस कांग्रेस की ओर से धरना-प्रदर्शन, मंडल रेल चिकित्सालय परिसर में सुबह 11.30 बजे।
उद्घाटन : बीएचयू के भौमिकी विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, विज्ञान कांप्लेक्स में सुबह 10 बजे।
दुग्धाभिषेक : महानगर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की ओर से मां गंगा का पंच मेवा से दुग्धाभिषेक, शीतला घाट पर दोपहर 12 बजे।
प्रतियोगिता : अंतर विश्वविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के ग्राउंड में दोपहर 12 बजे।
प्रदर्शन : भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी माक्र्सवादी की ओर से राज्यव्यापी आंदोलन के क्रम में धरना व प्रदर्शन, पिंडरा तहसील पर दोपहर 12.30 बजे।
उद्घाटन : बनारस पुस्तक मेला का उद्घाटन, सिगरा स्टेडियम के पीछे स्थित कुशवाहा भवन परिसर में दिन में 3.30 बजे।