शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'बनारस' में 24 नवंबर 2019 को क्या हो रहा है खास आयोजन
एक ही खबर में जानिए कि आपके शहर ए बनारस में 24 नवंबर 2019 रविवार को कब कहां और क्या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन।
वाराणसी, जेएनएन। एक ही खबर में जानिए कि आपके शहर ए बनारस में 24 नवंबर 2019, रविवार को कब, कहां और क्या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन।
डेस्टीनेशन नार्थ ईस्ट-2019 : आइआइटी बीएचयू में डेस्टीनेशन नार्थ ईस्ट-2019 के आयोजन का दूसरा दिन।
कबीर फेस्टिवल : महिंद्रा कबीर फेस्ट के तहत संगीत कार्यक्रम का आयोजन शिवाला घाट पर शाम छह बजे।
महासम्मलेन : संविधान दिवस पर डा. आंबेडकर राष्ट्रीय महासम्मेलन डा. आंबेडकर स्मारक, कचहरी पर सुबह 10 बजे।
संगीत संध्या : विश्व धरोहर सप्ताह में क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई व इंटैक और कला प्रकाश की ओर से शास्त्रीय संगीत संध्या का गुरुधाम मंदिर परिसर भेलूपुर में शाम चार बजे से।
संगीत संध्या : पराड़कर भवन मैदागिन में शाम 6:45 बजे से शास्त्रीय गायन, संकल्प गीत और सरोद वादन काशी संगीत संकल्प व शिल्पायन द म्यूजिक हब की ओर से संगीत संध्या का आयोजन।
वर्कशॉप : एक दिवसीय वायलिन वर्कशॉप महेशनगर कालोनी, सामनेघाट पर सुबह 10 बजे।
शोभायात्रा : राजा चेत सिंह किला से शोभायात्रा का आयोजन दोपहर बाद तीन बजे से।
पुरातन छात्र सम्मलेन : मदन मोहन मालवीय पत्रकारिता संस्थान, काशी विद्यापीठ का पुरातन छात्र सम्मेलन गांधी अध्ययन पीठ सभागार में सुबह 10.30 बजे।
मतगणना : बाल संसद चुनाव की मतगणना चोलापुर खंड के धरसौना ग्राम पंचायत में सुबह 11 बजे।
वितरण : मोदी चैरिटेबल ट्रस्ट व नमामि गंगे प्रकल्प भाजपा की ओर से गरीबों में अन्न एवं वस्त्र वितरण सरस्वती इंटर कालेज, सुडिय़ा में सुबह 11 बजे।
अष्ट प्रहर : सुबह-ए-बनारस के पांच साल पूरे होने पर विशिष्ट आयोजन 'अष्ट प्रहर' सुबह 6 बजे।
चित्रकला प्रतियोगिता : अभ्युदय संस्था की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता तुलसी घाट पर तीसरे पहर 1 बजे।
दिवाली मिलन : खत्री हितकारिणी युवा सभा का दिवाली मिलन समारोह शगुन लॉन में शाम 6.30 बजे।
प्रेसवार्ता : जमीअतुश सुब्बानिल मुस्लिमीन की ओर से दीन ए रहमत कान्फ्रेंस, बजरडीहा में रात 9 बजे।