शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'बनारस' में 23 नवंबर 2019 को क्या हो रहा है खास आयोजन
एक ही खबर में जानिए कि आपके शहर ए बनारस में 23 नवंबर 2019 शनिवार को कब कहां और क्या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन।
वाराणसी, जेएनएन। एक ही खबर में जानिए कि आपके शहर ए बनारस में 23 नवंबर 2019, शनिवार को कब, कहां और क्या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन।
राज्य मंत्री का आगमन : अवदूतदत पीठम कथा स्थल पर माननीय राज्य श्री मंत्री नीलकंठ तिवारी, उत्तर प्रदेश सरकार 11:30 बजे उपस्थित होंगे।
प्रभातफेरी : गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरु महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न क्षेत्रों से प्रभातफेरियां सुबह 5 बजे।
अष्टप्रहर : सुबह ए बनारस की ओर से 'अष्टप्रहर' का आयोजन असि घाट पर सुबह 5.25 बजे।
सेमिनार : दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया की ओर से सेमिनार होटल सूर्या, छावनी क्षेत्र में सुबह 10 बजे।
कुश्ती दंगल : दो दिवसीय विशाल कुश्ती दंगल व घोड़ा दौड़ बड़ागांव ब्लाक के अकोढ़ा गांव क ोइलार हनुमार मंदिर पर सुबह 11 बजे।
विरोध : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल, कबीरचौरा में विरोध सुबह 11 बजे।
प्रदर्शनी : ज्ञानदीप एकेडमी, कंदवा में प्रदर्शनी स्कूल परिसर में सुबह 11 बजे।
सेमिनार : मलदहिया स्थित माइक्रोटेक कालेज में सेमिनार 11 बजे।
रोजगार मेला : क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेला चौकाघाट स्थित सेवा योजना कार्यालय में सुबह 11.30 बजे।
संगोष्ठी : विज्ञान संस्थान, बीएचयू के महामना हॉल में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन दोपहर 12 बजे।
शुभारंभ : वनिता पालीटेक्नीक, लहुराबीर में ग्राफिक डिजाइन पाठ्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे।
सम्मलेन : जन अधिकार पार्टी का विधानसभा सम्मेलन अजगरा विधानसभा के भोपापुर में सुबह 11 बजे व शिवपुर विधानसभा का दीनापुर पंचायत भवन में तीसरे प्रहर 1 बजे।
उद्घोष : वार्षिक उत्सव उद्घोष नागरी नाटक मंडली, कबीरचौरा में तीसरे प्रहर 1.30 बजे।
टैलेंट शो : सेंट जोसेफ कांवेंट स्कूल, शिवपुर में पेरेंट्स टैलेंट शो तीसरे प्रहर 1.30 बजे।
एकता सम्मेलन : पूर्वांचल मूवमेंट की ओर से पूर्वांचल राज्य बनाओ प्रतिनिधि एकता सम्मेलन आजाद पार्क, लहुराबीर में तीसरे प्रहर 2 बजे।
नवरस : दिल्ली पब्लिक स्कूल, बाबतपुर में एनुअल स्कॉलर बैज 'नवरसÓ कार्यक्रम शाम 4.45 बजे।
नागरिक अभिनंदन : प्रतीक संस्थान की ओर से नागरिक अभिनंदन समारोह पराड़कर स्मृति भवन, मैदागिन में शाम 6.30 बजे।
चार्टर दिवस : रोटरी क्लब वाराणसी सारनाथ का 30 वां चार्टर दिवस होटल सफायर ग्रांड छावनी क्षेत्र में शाम 7 बजे।