शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'बनारस' में 21 अक्टूबर 2019 को क्या हो रहा है खास आयोजन
एक खबर में जानिए कि आपके शहर ए बनारस में दिनांक 21 अक्टूबर 2019 को कब कहां और क्या होने जा रहे प्रमुख आयोजन।
वाराणसी, जेएनएन। एक खबर में जानिए कि आपके शहर ए बनारस में दिनांक 21 अक्टूबर 2019 को कब, कहां और क्या होने जा रहे प्रमुख आयोजन।
पुलिस स्मृति दिवस : पुलिस स्मृति दिवस रिजर्व पुलिस लाइंस में सुबह 8.10 बजे।
प्रतियोगिता : जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता डीएवी इंटर कालेज में सुबह 10 बजे।
कार्यशाला : लोक समिति की ओर से घरेलू हिंसा, यौन उत्पीडऩ व बाल विवाह के खिलाफ कार्यशाला मिर्जामुराद थाना परिसर में दोपहर 1 बजे।
बैठक : श्राीराम जन्मभूमि, काशी विश्वनाथव कश्मीर के टूटे मंदिरों और कमलेश तिवारी प्रकरण को लेखकर अखिल भारतीय संत समिति की बैठक कें द्रीय कार्यालय गंगा महासभा, महमूरगंज में दोपहर 2 बजे।
बिरहा महोत्सव : अखिल भारतीय विविध विधा लोक उत्थान सेवा संस्था की ओर से राष्ट्रीय विशाल बिरहा महोत्सव रविदास घाट पर शाम 6 बजे।
पंच रंग : सुबह ए बनारस नाट्य प्रकल्प पंच रंग की प्रस्तुति आनंद कानन, असि घाट पर शाम 6.30 बजे।
मुकुट पूजा : अखाड़ा गोस्वामी तुलसीदास के तुलसीघाट मंदिर में मुकुट पूजा शाम 7 बजे।
भरत मिलाप : भरत मिलाप व अभिमान की झांकी लहिया भतसार गांव, जंसा सेवापुरी में रात 8 बजे।
शोभायात्रा : श्री मणिकर्णिका रामलीला समिति काशी का श्रीराम बरात शोभायात्रा गोलघर से रात 8.30 बजे।
संस्कारशाला : जागरण संस्कारशाला एमपी मेमोरियल स्कूल, कंदवा रोड सुबह 11.30 बजे।