गंगा में मूर्ति विसर्जित करने गया किशोर डूबा, गोपीगंज के डेरवा गंगा घाट पर हुई घटना
गोपीगंज क्षेत्र के डेरवा गंगा घाट पर मूर्ति विसर्जित करने गया किशोर गंगा में समा गया। शोरगुल सुन कर पंहुचे आस पास के लोंगो ने काफी प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिला।
भदोही, जेएनएन। गोपीगंज क्षेत्र के डेरवा गंगा घाट पर मूर्ति विसर्जित करने गया किशोर गंगा में समा गया। शोरगुल सुन कर पंहुचे आस पास के लोंगो ने काफी प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिला। मौके पर पंहुची पुलिस ने कई गोताखोर बुलाकर गंगा में उतरा। देर शाम तक तलाश जारी है।
औराई थाना क्षेत्र के मधईपुर खमरिया से आधा दर्जन साथियों के साथ राहुल डेरवा गांव में शीतला घाट पर स्नान करने व पुरानी मूर्ति गंगा मे प्रवाहित करने के लिए आया था। स्नान करते समय साथ मे आए शुभम यादव और शुभम मौर्य स्नान करते समय डूबने लगे तो राहुल उनको बचाने में जुट गया। उसके दूसरे साथी लल्ला भी घाट पर पड़े कफन के सहारे बचाने का प्रयास किया। इसी बीच राहुल का पैर फिसल गया और वह गंगा मे गिर गया। तीनों एक दूसरे को बचाने के लिए पकड़ने लगे। शुभम यादव व शुभम मौर्य तो बच गये लेकिन राहुल गहरे पानी मे चला गया जिससे उसका पता नही लग पाया। राहुल तीन बड़ी बहनों में इकलौता भाई है।