संत रविदास मंदिर में लगेगा कीर्तन दरबार, शामिल होने के लिए पहुंचेंगे मंदिर के प्रमुख संत निरंजन दास
आप पार्टी संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से पंजाब तक शोभायात्रा निकालेगी, जिसमें केजरीवाल और भगवंत मान शामिल हो सकते हैं। इस आयोजन से पहले मंदिर में कीर्तन दरबार का आयोजन होगा, जिसमें प्रमुख संत निरंजन दास भी उपस्थित रहेंगे।

संत रविदास जयंती पर AAP की भव्य शोभायात्रा, केजरीवाल और मान होंगे शामिल।
HighLights
AAP संत रविदास जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकालेगी।
यह यात्रा वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर से पंजाब तक जाएगी।
केजरीवाल, भगवंत मान सिंह के शामिल होने की संभावना है।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास की 650 वीं जयंती को लेकर आप पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सीर गोवर्धनपुर स्थित जन्मस्थान मंदिर से पंजाब तक शोभायात्रा निकालेंगे। जिसकी शुरुआत सोमवार को सीर गोवर्धनपुर स्थित पार्क से की जाएगी। इस आयोजन में आप पार्टी के केजरीवाल , पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह सहित कई मंत्रियों के आने की संभावना है।
मंदिर के ट्रस्टी के एल सरोवा ने बताया कि रविवार की शाम मंदिर में कीर्तन दरबार का आयोजन होगा । जिसमें मंदिर के प्रमुख तथा चेयरमैन संत निरंजन दास भी शामिल होंगे।
संत निरंजन दास शनिवार की शाम अपने भक्तों संग सीर गोवर्धनपुर स्थित जन्मस्थान मंदिर पहुंचेंगे। के एल सरोवा ने बताया कि इस बार 650 वीं जयंती को लेकर देशभर में तैयारी चल रही है। सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास मंदिर में कई देशों से आने वाले श्रद्धालु जयंती में शामिल होंगे।
इसके पूर्व में भाजपा सरकार ने संत रविदास की 650 वीं जयंती की भव्यता से मनाने का ऐलान किया है। जिसकी शुरुआत 29 जुलाई को सीर गोवर्धनपुर स्थित जन्मस्थान मंदिर से कलश वंदन यात्रा निकाली की गई थी।
जिसमें संत रविदास की जन्मस्थली की पावन मिट्टी को कलशों में स्थापित कर विधिवत पूजन के साथ कई राज्यों में पहुंचाया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तमाम बड़े नेता भी शामिल हुए थे।
चुनाव को देखते हुए अब आम आदमी पार्टी भी भाजपा की तर्ज पर सीर गोवर्धनपुर से शोभायात्रा निकालकर पंजाब और अन्य जगहों तक संत रविदास का प्रचार प्रसार करेंगे। इसके पूर्व में भी भगवंत मान सिंह और केजरीवाल सीर गोवर्धनपुर स्थित मंदिर जन्मस्थान पर होने वाली जयंती में मत्था टेक चुके हैं।