काशी को मिलने जा रही हैं 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, सड़क परिवहन के साथ पर्यावरण का भी ख्याल
काशी में पर्यटकों की सुविधा और पर्यावरण संरक्षण के लिए जल्द ही 250 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी, जिससे कुल ...और पढ़ें

काशी में परिवहन क्रांति: 250 नई इलेक्ट्रिक बसें बदलेंगी यात्रा का अनुभव।
HighLights
काशी को मिलेंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें।
बसों की रेंज 250 किमी, सुरक्षा फीचर्स से लैस।
प्रदूषण कम होगा, यात्रियों को बेहतर सुविधा।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी में तेजी से बढ़ रहे पर्यटकों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े में जल्द 250 इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी। पहले से शहर में 50 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं, इसके साथ ही बसों की संख्या तीन सौ हो जाएगी।
नई इलेक्ट्रिक बसें एक बार पूरी तरह से चार्ज होने पर लगभग 250 किलोमीटर तक चलेंगी। पुराने इलेक्ट्रिक बसें एक बार चार्ज होने पर लगभग 115 किलोमीटर तक चलती हैं। इन बसों को लंबी दूरी तक नहीं भेजा जा सकता है। 250 किलोमीटर चलने वाली इलेक्ट्रिक बसें जिले में शहर से लेकर गांव तक यात्रियों को यात्रा करने में आसानी होगी। भविष्य में इन बसों को दूसरे जिलों में भेजी जाएंगी।
शहर में हवा दूषित होने और डीजल बसों की संख्या कम करने को लेकर शासन इलेक्ट्रिक बसों पर ज्यादा जोर दे रहा है। इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ने के साथ यात्रियों को बेहतर सुविधा के लिए हर तीन से पांच मिनट के बीच बसों का संचालन होगा। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
पैनिक बटन, सीसीटीवी कैमरे और जीपीएस से लैस होंगी सभी बसें
इलेक्ट्रिक बसों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बस में पैनिक बटन, सीसीटीवी कैमरे और जीपीएस की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के बेड़े में शामिल होने वाली 250 नई इलेक्ट्रिक बसों में 150 बसें 28 सीटर और 100 बसें 38 सीटर लंबी होंगी। वर्तमान में 28 सीटर 50 इलेक्ट्रिक बसें वाराणसी में चल रही हैं। नई 250 बसों के बेड़े में शामिल होने के बाद वाराणसी में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़कर करीब 300 हो जाएगी। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
परशुराम पांडेय, क्षेत्रीय प्रबंधक
