विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asian Games 2026 में वाराणसी के लाल का कमाल, कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने 10M एयर पिस्टल में जीता गोल्ड

Published: Fri, 25 Sep 2026 10:25 AM (IST)

भारतीय निशानेबाज कमलजीत ने सुरुचि इंदर सिंह के साथ जापान में एशियन गेम्स की 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

News Article Hero Image

HighLights

  1. कमलजीत ने एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में स्वर्ण जीता।

  2. सुरुचि इंदर सिंह के साथ मिलकर 587 अंकों का गेम्स रिकॉर्ड बनाया।

  3. वाराणसी के साई सेंटर में प्रशिक्षण लेकर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। जापान में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीय निशानेबाज कमलजीत ने सुरुचि इंदर सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

दोनों ने क्वालिफिकेशन में 587 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया और पदक अपने नाम किया। कमलजीत मूलरूप से हरियाणा के रेवाड़ी के रहने वाले हैं और मई से वाराणसी स्थित साई सेंटर में अभ्यास कर रहे हैं। ऐसे में एशियन गेम्स के मंच पर उनका स्वर्ण जीतना वाराणसी के खेल जगत के लिए भी खास उपलब्धि है।

कमलजीत इससे पहले एशियन गेम्स की पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी भारतीय टीम का हिस्सा रहे। 24 सितंबर को हुई व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में वह 580-18एक्स अंक के साथ नौवें स्थान पर रहे थे। भारतीय टीम इस स्पर्धा में चौथे स्थान पर रही थी।

इसके अगले ही दिन कमलजीत ने सुरुचि के साथ मिश्रित टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय जोड़ी ने क्वालिफिकेशन में 587 अंक हासिल किए, जो गेम्स रिकॉर्ड रहा और एशियन रिकॉर्ड की बराबरी भी की।

इसके बाद फाइनल में दोनों ने स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। वाराणसी में प्रशिक्षण के दौरान कमलजीत ने एशियन गेम्स की तैयारी की। अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनके स्वर्ण पदक के बाद उनके प्रशिक्षण केंद्र में भी खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें- नारनौल के छोटे से गांव से जापान में एशियन गेम्स तक पहुंची सान्या, मां को बेटी के सपने के लिए छोड़ना पड़ा घर