विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी के मंडलायुक्त बने के. विजयेन्द्र पांडियन, एस राजलिंगम का वाराणसी से कानपुर हुआ स्थानांतरण

By Vikas OjhaEdited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 16 Nov 2026 05:52 PM (GMT+05:30)

शासन के आदेश पर के. विजयेन्द्र पांडियन वाराणसी के नए मंडलायुक्त बने हैं। इससे पहले वे कानपुर में मंडलायुक्त थे, ...और पढ़ें

के. विजयेंद्र पांडियन वाराणसी के मंडलायुक्त होंगे।

के. विजयेंद्र पांडियन वाराणसी के मंडलायुक्त होंगे। 

HighLights

  1. के. विजयेन्द्र पांडियन वाराणसी के नए मंडलायुक्त का पदभार संभालेंगे।

  2. एस. राजलिंगम का वाराणसी से कानपुर मंडलायुक्त पद पर स्थानांतरण हुआ।

  3. पांडियन उत्तर प्रदेश कैडर के 2008 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। शासन की ओर से तबादले के क्रम में सोमवार को कई महत्‍वपूर्ण बदलाव यूपी में हुए हैं। अब के. विजयेंद्र पांडियन वाराणसी के मंडलायुक्त होंगे। वाराणसी में तैनात मंडलायुक्त एस राजलिंगम कानपुर में इसी पद पर स्थानांतरित कर दिए गए हैं। पांडियन इससे पूर्व कानपुर में मंडलायुक्त थे। शासन की ओर से इस आशय का आदेश जिला मुख्यालय आ गया है।

पांडियन का जन्म 18 जुलाई 1981 को हुआ था, उत्तर प्रदेश कैडर के 2008 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनके पास बीबीए और एलएलबी की डिग्री है। वर्तमान में, वे 28 अगस्त 2024 से यूपी राज्य वस्त्र निगम लिमिटेड में प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे निदेशक, जिला मजिस्ट्रेट, उपाध्यक्ष, प्रबंध निदेशक, अतिरिक्त प्रबंध निदेशक, जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, विशेष सचिव, मुख्य विकास अधिकारी और संयुक्त मजिस्ट्रेट जैसे पदों पर रह चुके हैं।

वे अंग्रेजी, तमिल और हिंदी में पारंगत हैं। पांडियन भारतीय प्रशासनिक सेवा में कार्यरत हैं। वाराणसी भेजे जाने से ठीक पहले विजयेंद्र पांडियन कानपुर के मंडलायुक्त के रूप में कार्यरत थे। इससे पहले वे गोरखपुर के जिलाधिकारी सहित कई प्रमुख प्रशासनिक पदों पर रह चुके हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।