Move to Jagran APP

आधी रात से आइआइटी-बीएचयू में शुरू हुई नौकरियों की बरसात, आर्यभट्ट हॉस्टल में तीन तक दिन 24 घंटे चलेगी प्लेसमेंट की प्रक्रिया

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बीएचयू में शनिवार आधी रात से ही नौकरियों का पिटारा खुल गया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 11:42 AM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 11:42 AM (IST)
आधी रात से आइआइटी-बीएचयू में शुरू हुई नौकरियों की बरसात, आर्यभट्ट हॉस्टल में तीन तक दिन 24 घंटे चलेगी प्लेसमेंट की प्रक्रिया
आधी रात से आइआइटी-बीएचयू में शुरू हुई नौकरियों की बरसात, आर्यभट्ट हॉस्टल में तीन तक दिन 24 घंटे चलेगी प्लेसमेंट की प्रक्रिया

वाराणसी, जेएनएन। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बीएचयू में शनिवार आधी रात से ही नौकरियों का पिटारा खुल गया। इसके लिए संस्थान में करीब 250 मल्टीनेशनल कंपनियां पहुंचीं हैं, जो संस्थान के छात्रों का चयन करेंगी। यूनाइटेड किंगडम की चार कंपनिया योग्य उम्मीदवारों को एक से डेढ़ करोड़ रुपये तक का पैकेज ऑफर कर सकती हैं। अन्य कंपनियों के भारी-भरकम पैकेज भी छात्रों मिल सकते हैं। पहले चरण का साक्षात्कार शनिवार रात 12 से रविवार रात 12 बजे तक संस्थान के आर्यभट्ट हास्टल में चलेगा। यहीं पर दूसरे चरण का साक्षात्कार सोमवार सुबह आठ बजे शुरू होगा। इसके लिए हास्टल के 150 रूम आरक्षित किए गए हैं। इस वर्ष 1426 छात्र-छात्राओं ने कैंपस प्लेसमेंट के लिए पंजीयन कराया है। पिछले वर्ष की तुलना में इसमें 275 छात्रों की वृद्धि हुई है। गत वर्ष एक हजार छात्रों को कंपनियों से ऑफर मिला था।

loksabha election banner

ये कंपनियां देंगी नौकरी

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर प्रो. एके अग्रवाल के मुताबिक आइआइटियंस को नौकरी देने के लिए देश-विदेश से नामी कंपनियां पहुंच रही हैं। इनमें माइक्रोसाफ्ट, गूगल, एप्पल, पेटीएम, फ्लिपकार्ट, गोल्ड मैन, चार्टर्ड बैंक, सैमसंग, कोडनेशन, अल्फांसो, माइंड टिकल, रिविगो (एसडीई), स्प्रिंकल (एसडीई 1), डी शॉ, टॉवर रिसर्च, सिस्को आदि प्रमुख हैं।

नंबर गेम

1426 : कुल छात्रों का पंजीयन

759   : बीटेक डिग्री प्राप्त

242   : दोहरी डिग्री प्राप्त

288   : एमटेक छात्र

137   : पीएचडीधारक

1151  : पिछले वर्ष पंजीयन

1000  : छात्रों को मिला था ऑफर

अब तक के बड़े पैकेज

वर्ष         पैकेज      कंपनी

2014-15-2.03 करोड़   गूगल

2015-16-2.27 करोड़   ओरेकल

2016-17-1.20 करोड़   ओरेकल

2017-18-1.34 करोड़   माइक्रोसाफ्ट

2018-19-1.04 करोड़  यूके बेस्डकंपनी

कई शिफ्ट में चलेगा साक्षात्कार

आइआइटी के छात्रों के लिए कई पाली में साक्षात्कार हो रहा है। रात 12 से सुबह छह बजे तक, सुबह आठ से शाम तीन बजे तक, वहीं शाम की एक और अतिरिक्त पाली। संस्थान के आर्यभट्ट हॉस्टल में इसकी व्यवस्था की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.