गाजीपुर में पैदल घर जा रहे जिला पंचायत सदस्य को मारी गोली, प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर
गाजीपुर के सादात थाना क्षेत्र के दलीपराय पट्टी गांव में जिला पंचायत सदस्य मारकंडेय सिंह (38) को बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार की रात करीब आठ बजे गोली मार दिया। गोली उनके कंधे को छीलते हुए निकल गई। उन्हें इलाज के लिए सैदपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
गाजीपुर, जेएनएन। सादात थाना क्षेत्र के दलीपराय पट्टी गांव में जिला पंचायत सदस्य मारकंडेय सिंह (38) को बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार की रात करीब आठ बजे गोली मार दिया। गोली उनके कंधे को छीलते हुए निकल गई। उन्हें इलाज के लिए सैदपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
दलीपराय पट्टी गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य मारकंडेय रात में कुछ सामान लेकर पैदल ही घर आ रहे थे। बाइक सवार हेलमेट लगाए दो बदमाश पीछे से आए और गोली मारते हुए भाग निकले। गोली उनके बांह को छीलते हुए निकल गयी। सूचना पाकर घरवाले पहुंचे। कुछ ही देर में सादात थाना की पुलिस पहुंच गई। मारकंडेय काे सैदपुर सीएचसी में प्राथमिक इलाज करने के बाद चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। क्षेत्राधिकारी राजीव द्विवेदी, सादात थानाध्यक्ष, कोतवाल सैदपुर फोर्स के साथ मौका मुआयना करने के बाद सीएचसी पहुंचे। सीओ ने बताया कि गोली बांह को छीलते हुए निकल गई है। घायल की स्थिति सामान्य है। उन्होंने बताया कि घटना कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।
चुनावी रंजिश हो सकता है कारण : जिला पंचायत सदस्य गंवई राजनीति में काफी सक्रिय हैं। ग्रामीणों के मुताबिक गंवई राजनीति के चलते ही उन्हें गोली मारने का प्रयास किया गया है।