विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में भूमि अधिग्रहण घोटाले के आरोपित को झारखंड पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Praveen Kumar Rai Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 26 Nov 2026 11:15 AM (GMT+05:30)

वाराणसी में झारखंड पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने ₹6.32 करोड़ के भूमि अधिग्रहण मुआवजे घोटाले के आरोपी जयनिवास पांडेय को गिरफ्तार किया। पूर्व बीसीसीएल कर्मी पांडेय सरकारी अधिकारियों के सिंडिकेट के साथ मिलकर जमीन की खरीद-बिक्री में शामिल था।

6.32 करोड़ मुआवजे के घोटाले में आरोपित है जयनिवास पांडेय।

6.32 करोड़ मुआवजे के घोटाले में आरोपित है जयनिवास पांडेय।

HighLights

  1. भूमि अधिग्रहण मुआवजे में 6.32 करोड़ का घोटाला।

  2. झारखंड एसीबी ने वाराणसी से आरोपी जयनिवास पांडेय को पकड़ा।

  3. पूर्व बीसीसीएल कर्मी सरकारी सिंडिकेट संग करता था जमीन खरीद।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। भूमि अधिग्रहण के 6.32 करोड़ के मुआवजे का घोटाला करने के मामले में आरोपित जयनिवास पांडेय उर्फ शास्त्री को वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के पटेल नगर से बुधवार को झारखंड पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गिरफ्तार किया।

आरोपित जयनिवास पांडेय भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) का पूर्व कर्मी है। झारखंड पुलिस को सर्विलांस के जरिए आरोपित का लाेकेशन लंका थाना क्षेत्र में मिलने पर एसीबी की टीम बुधवार को पहुंची थी। आरोपित अपने रिश्तेदार के मकान में छिपा था। टीम उसे अपने साथ झारखंड ले गई हैं।

बता दें कि आरोपित जयनिवास पांडेय बिहार के अरवल जिले का रहने वाला है। लंका थाना क्षेत्र के पटेल नगर में होने की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार महतो के निर्देशन में एसीबी की लंका थाना क्षेत्र में पहुंची थी। लंका थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि धनबाद से एसीबी की टीम पहुंची थी और थाने के सहयोग से आरोपी जयनिवास पांडेय को गिरफ्तार किया।

पूछताछ और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे झारखंड लेकर रवाना हो गए। झारखंड भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की पूछताछ में सामने आया की जयनिवास पांडेय जमीन की खरीद-बिक्री का काम करता था। सरकारी अधिकारियों के एक सिंडिकेट के साथ मिलकर अधिग्रहित की जाने वाली जमीनों पर पहले ही निवेश किया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।