विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में विमान हादसे का वाराणसी से यह कनेक्शन आया सामने, बनारस तक मचा रहा हड़कंप

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 24 Feb 2026 12:00 PM (IST)

झारखंड के चतरा में एक एयर एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। यह ...और पढ़ें

झारखंड विमान हादसे का वाराणसी से गहरा संबंध, एयर एम्बुलेंस दुर्घटना में सभी सात लोगों की मौत।

झारखंड विमान हादसे का वाराणसी से गहरा संबंध, एयर एम्बुलेंस दुर्घटना में सभी सात लोगों की मौत।

HighLights

  1. झारखंड के चतरा में एयर एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, सात की मौत।

  2. विमान का वाराणसी एटीसी से संपर्क टूटा, मचा हड़कंप।

  3. खराब मौसम के कारण मार्ग बदलने की अनुमति मांगी थी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। झारखंड के चतरा जिले में एक एयर एम्बुलेंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद सबसे अध‍िक च‍िंंता बनारस एयर ट्रैफ‍िक कंट्रोल की बढ़ गई थी। यह एयर एम्बुलेंस सोमवार रात रांची से नई दिल्ली की ओर उड़ान भर रही थी। विमान में एक गंभीर मरीज सहित कुल सात लोग सवार थे। इस हादसे में सभी लोगों की मौत हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान ने खराब मौसम के कारण अपना मार्ग बदलने की अनुमति मांगी थी, जिसके कुछ ही समय बाद इसका संपर्क टूट गया।

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा जारी बयान के अनुसार, दिल्ली स्थित 'रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड' द्वारा संचालित बीचक्राफ्ट C90 एयरक्राफ्ट (VT-AJV) ने रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से शाम 7:11 बजे उड़ान भरी थी। विमान में एक गंभीर मरीज, डाक्टर और चालक दल के सदस्य सवार थे।

उड़ान भरने के कुछ समय बाद, विमान वाराणसी एटीसी से संपर्क टूटने के बाद लापता हो गया। काफी देर बाद पता चला कि विमान रांची से लगभग 70 किलोमीटर दूर एक जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में दो क्रू और पांच यात्री सवार थे।

एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने रात में ही बताया कि वाराणसी एटीसी से संपर्क में आने के बाद विमान का अचानक संपर्क टूट गया। अब जानकारी मिली है कि झारखंड के चतरा जिले के करमतंडा गांव के पास जंगलों में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में इलाज कराने जा रहे मरीज के साथ चार परिवारजन और दो क्रू मेंबर सवार थे। इस हादसे ने वाराणसी में हड़कंप मचा दिया, और स्थानीय व‍िमान प्रबंधन भी रात भर सकते में रहा। वहीं इस घटना ने एयर एम्बुलेंस सेवाओं की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए हैं।