उत्तर प्रदेश में सियासी जमीन की तलाश में जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन, समर्थकों की काशी में जुटान
जदयू बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश में अपनी सियासी जमीन तलाश रहा है, जिसके लिए वाराणसी में कार्यकर्ता सम्मेलन ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश में जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन, काशी में जुटान से 2027 चुनाव की तैयारी।
HighLights
जदयू उत्तर प्रदेश में सियासी जमीन तलाश रहा है।
वाराणसी में कार्यकर्ता सम्मेलन, 2027 चुनाव पर फोकस।
संगठन विस्तार, कुर्मी-कुशवाहा वोटरों पर मजबूत पकड़।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश में सियासी जमीन की तलाश में जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को हो रहा है। बिहार में सत्ता और संगठन की राजनीति के बाद जदयू अब उत्तर प्रदेश में अपनी सियासी मौजूदगी बढ़ाने की कोशिश में है।
वाराणसी में रविवार को होने जा रहे जदयू के राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार के बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार संबोधित करेंगे। इसे उप्र में पार्टी के विस्तार और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सम्मेलन के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने, संगठन को मजबूत करने के साथ कुर्मी, कुशवाहा वोटरों के बीच अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत बनाने की रणनीति पर फोकस रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल के अनुसार, पार्टी का उद्देश्य संगठन का विस्तार करना है।
जदयू इस बार उप्र में एनडीए के घटक दल के रूप में चुनाव लड़ने का प्रयास करेगी। ऐसे में सम्मेलन में पार्टी की भावी चुनावी रणनीति, संगठनात्मक विस्तार और भाजपा के साथ संभावित सीटों के तालमेल को लेकर नेताओं के रुख पर नजर रहेगी।
काशी पहुंचे जेडीयू कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा
राज्यसभा सांसद एवं जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा रविवार को काशी पहुंचे। यहां उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया, उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा का जलाभिषेक किया और देश-प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान मंदिर प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया गया, दर्शन-पूजन के बाद मीडिया से बातचीत में संजय झा ने कहा कि काशी में आकर मन को अद्भुत शांति और सुकून मिलता है, बाबा विश्वनाथ की नगरी में पहुंचकर एक अलग ही आध्यात्मिक अनुभूति होती है। यह नगरी ऊर्जा और भक्ति भर देती हैं बता दें कि संजय झा निजी दौरे पर काशी आए थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।