विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सारनाथ में जापानी ओ एशिकी पर्व के लिए शकुरा फूल से सजा जापानी बौद्ध मंदिर

By KK AsthanaEdited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 21 Nov 2026 11:45 AM (IST)

सारनाथ का जापानी बौद्ध मंदिर ओ एशिकी पर्व के लिए शकुरा फूलों से सजाया गया है, जो पर्यटकों का ध्यान खींच रहा है। यह दो दिवसीय पर्व 22 और 23 नवंबर को जापानी वाद्य यंत्रों और मंत्रोच्चार के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा।

सारनाथ में ओ एशिकी पर्व: शकुरा फूलों से सजा जापानी बौद्ध मंदिर बना आकर्षण का केंद्र।

सारनाथ में ओ एशिकी पर्व: शकुरा फूलों से सजा जापानी बौद्ध मंदिर बना आकर्षण का केंद्र।

HighLights

  1. जापानी बौद्ध मंदिर ओ एशिकी पर्व के लिए शकुरा फूलों से सजा।

  2. 22 और 23 नवंबर को दो दिवसीय पर्व का आयोजन।

  3. जापानी वाद्य यंत्रों और मंत्रोच्चार के साथ शोभायात्रा निकलेगी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। ओ एशिकी पर्व के लिए सारनाथ के जापानी बौद्ध मंदिर को जापान के शकुरा फूल से सजाया गया है।जो इस समय यहां आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह पर्व यहां पर जापानी वाद्य यंत्र व मन्त्रो उच्चारण के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा।

धर्म चक्र इंडो जापान बुद्धिस्ट कल्चरल सोसाइटी के तहत आयोजन किया जाएगा। मंदिर के प्रबन्धक कालजंग नोरबू बताया कि 745 वा ओ एशिकी पर्व दो दिन मनाया जाएगा। जिसमें जापानी बौद्ध मंदिर का 34 वा एंव विश्व शांति स्तूप का 17 वां वार्षिकोत्सव 22 व 23 नवम्बर को मनाया जाएगा। जिसमें 22 नवम्बर शाम 5 बजे को जापानी वाद्य यंत्रों के साथ शोभायात्रा निकलेगी।

इसके लिए बौद्ध मंदिर व परिसर को जापान के शकुरा फूलों एंव विभिन्न देशों के झंडों से सजाया गया है। साथ ही कपड़ो पर जापानी मंत्र लिख कर टांगा गया है।मन्दिर को बिजली के रंगीन झालर भी लगाया गया है।इस दो दिन पर्व में दर्जन भर जापानी बौद्ध अनुयायी के साथ सभी बौद्ध मठों के बौद्ध भिक्षु शामिल होंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।