दो घंटे ठप रहा आईआरसीटीसी का सर्वर, दीपावली के बाद लौटने वालों को रेलवे ने दिया झटका
दीपावली के बाद दिल्ली और मुंबई लौटने वाले यात्रियों को मंगलवार को IRCTC सर्वर ठप होने से भारी परेशानी हुई। ...और पढ़ें

दीपावली के बाद लौटे यात्रियों को IRCTC सर्वर ठप होने से हुई भारी परेशानी।
HighLights
IRCTC सर्वर मंगलवार को दो घंटे तक ठप रहा।
दीपावली के बाद लौटने वाले यात्री टिकट बुकिंग में फंसे।
ई-टिकट बुकिंग, पेमेंट में घंटों तक समस्या आई।
जागरण संवाददाता,वाराणसी: दीपावली की छुट्टी मनाकर दिल्ली और मुंबई लौटने वाले यात्रियों को मंगलवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऐप पर ई-टिकट बुकिंग का सर्वर ठप रहा। पिक टाइम में ही सेवा बंद होने से तत्काल और सामान्य टिकट बुक करने वाले यात्री घंटों परेशान रहे।
यात्रियों का कहना है कि बार-बार लॉगिन करने के बाद भी सीट उपलब्धता नहीं दिख रही थी। कई बार पेमेंट फंस गया और टिकट कन्फर्म होने से पहले ही सेशन समाप्त हो गया। स्टेशन के पूछताछ काउंटर और साइबर कैफे पर भी यात्रियों की भीड़ लग गई। जबकि छठ का भी दबाव रेलवे पर विशेष तौर पर पड़ा है।
इस दौरान आईआरसीटीसी की अधिकृत वेबसाइट पर डाउन टाइम मेंटेनेंस का संदेश लिखा हुआ दिखाई दे रहा था। इससे यात्रियों में नाराजगी और बढ़ गई, क्योंकि त्योहारी सीजन में वापसी की भीड़ के बीच उन्हें टिकट के लिए भटकना पड़ा।हालांकि आईआरसीटीसी के अनुसार दोपहर बाद ई-टिकट बुकिंग की सेवा फिर से सुचारू रूप से चलने लगी है।