विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में आइपीएस किरण एस ने संभाली पुलिस कमिश्नर की कुर्सी, मोह‍ित अग्रवाल से की मुलाकात

By Rakesh SrivastavaEdited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 28 Nov 2026 05:02 PM (GMT+05:30)

आईपीएस किरण एस ने शनिवार को वाराणसी के नए पुलिस कमिश्नर का पदभार संभाला। उन्होंने कार्यभार संभालने से पहले श्रीकाल भैरव और श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया।

आईपीएस किरण एस ने संभाली वाराणसी पुलिस कमिश्नर की कमान।

आईपीएस किरण एस ने संभाली वाराणसी पुलिस कमिश्नर की कमान।

HighLights

  1. किरण एस ने वाराणसी पुलिस कमिश्नर का पदभार संभाला।

  2. कार्यभार संभालने से पहले श्रीकाल भैरव और काशी विश्वनाथ के दर्शन किए।

  3. 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी, पहले भी वाराणसी में सेवा दे चुके।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। नए पुलिस कमिश्नर ने किरण एस ने शनिवार को वाराणसी पहुंच कुर्सी संभाल ली। उन्होंने वारणसी पहुंचकर पहले श्रीकाल भैरव का दर्शन पूजन किए फिर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचे मत्था टेके। सड़क मार्ग से लखनऊ से वाराणसी पहुंचे नए मुखिया का स्वागत करने पुलिस अधिकारी जनपद के बार्डर पर पहुंचे थे।

2008 बैच के आइपीएस व लखनऊ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक किरण एस को सरकार ने शुक्रवार को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की जिम्मेदारी सौंपी थी। मूल रूप से केरल के त्रिवेंद्रम के निवासी किरण एस तकनीकी शिक्षा में एमटेक (इलेक्ट्रानिक्स) हैं। पुलिस सेवा में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभाने का अनुभव रखने वाले किरण सीबीआइ, रेलवे, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, चित्रकूट, अंबेडकर नगर, ललितपुर, झांसी, गौतमबुद्ध नगर जनपद में एसपी/एसएसपी रह चुके हैं।

किरण एस का वाराणसी से पुराना जुड़ाव रहा है। वह वर्ष 2010 से 2012 तक वाराणसी (2 सितंबर 2020 से 26 मार्च 2012) यहां अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर (कमिश्नरेट के गठन से पूर्व) तैनात थे। करीब 14 साल बाद एक बार फिर उनकी वाराणसी में वापसी हो रही है, लेकिन इस बार जिम्मेदारी कहीं बड़ी होगी। पूर्वांचल में यह उनकी पहली तैनाती मानी जा रही है।

सीबीआइ, रेलवे और रेंज स्तर पर काम करने का उनका अनुभव अब वाराणसी की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग में काम आएगा। इन्हें सरकार का भरोसेमंद माना जाता है। अयोध्या में चंदा विवाद की जांच में सरकार की ओर से गठित एसआइटी में इन्हें शामिल किया गया था। 1982 में 20 नवंबर को जन्मे किरण एस वर्ष 2026 में ही डीआइजी से आइजी के पद पर प्रोन्नत हुए हैं। वहीं देर शाम न‍िवर्तमान पुल‍िस कम‍िश्‍नर मोह‍ित अग्रवाल से मुलाकात कर औपचार‍िक बातचीत की। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।