विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बनारस में मुस्‍ल‍िम भ‍िखार‍ियों के मामले की खुफिया एजेंसियां ने की जांच, एक पर मुकदमा दर्ज

By Ravi PandeyEdited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 22 Nov 2026 07:16 PM (IST)

वाराणसी में 'भिखारी मुक्त काशी' अभियान के तहत पकड़े गए भिखारियों में साधु वेश में मुस्लिम पाए जाने के मामले में खुफिया एजेंसियां जांच कर रही हैं। एक व्यक्ति हाफिजुल्लाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है और उसके परिवार से भी पूछताछ की गई है, जिसमें धर्म परिवर्तन की बात सामने आई है।

वाराणसी में मुस्लिम भिखारियों के मामले में खुफिया जांच, एक पर मुकदमा दर्ज।

वाराणसी में मुस्लिम भिखारियों के मामले में खुफिया जांच, एक पर मुकदमा दर्ज।

HighLights

  1. काशी में 'भिखारी मुक्त' अभियान के तहत रेस्क्यू।

  2. साधु वेश में मुस्लिम भिखारी मिलने पर जांच शुरू।

  3. हाफिजुल्लाह पर मुकदमा, खुफिया एजेंसियां कर रही पूछताछ।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना भिखारी मुक्त काशी अभियान के तहत शनिवार को नगर निगम और अपना घर आश्रम की टीम द्वारा दशाश्वमेध घाट और अन्य स्थानों पर रेस्क्यू के दौरान कुल 23 भिखारियों को पकड़कर अपना घर आश्रम मदरवां सामनेघाट भेजा गया।

जहां जांच के दौरान पता चला कि साधु के वेश में कुछ मुस्लिम भी भिक्षावृत्ति करते हैं। इसी तहत लंका पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु किया है। रविवार को इसकी सूचना पर खुफिया विभाग की टीमों में  एलआईयू, आईबी, एटीएस के अलावा लंका पुलिस की टीम आश्रम पहुंचकर लोगो से बात की।

इसके अलावा नेवादा नट बस्ती पहुंचकर बस्ती के लोगों और आरोपित के परिवार के बातचीत और जांच की। थाना प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा ने बताया कि शिकायत पर आरोपित हाफिजुल्लाह नेवादा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। जिनके परिवार की जांच हुई है।

वहीं अपना घर आश्रम के संरक्षक डा. कुमार निरंजन ने बताया कि कई टीमों ने देर शाम तक जांच किया है। आश्रम की तरफ से भी उनके परिवार को बुलाकर बातचीत किया गया है जिसमें लोगों ने पहले हिंदू और फिर मुस्लिम धर्म को स्वीकार करने की बात कही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।