विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में कचहरी सीरियल ब्लास्ट के विवेचना संबंधी मांगी गई जानकारी, सीजेएम की अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल

By Praveen Kumar Rai Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 22 Nov 2026 01:22 PM (IST)

नित्यानंद राय ने वाराणसी कचहरी सीरियल बम ब्लास्ट (2007) की विवेचना प्रगति रिपोर्ट के लिए सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी है। सीजेएम के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई सोमवार को होगी, जिसमें 6 लोगों की मौत और 50 से अधिक घायल हुए थे।

वाराणसी कचहरी ब्लास्ट जांच रिपोर्ट पर सीजेएम कोर्ट में अर्जी।

वाराणसी कचहरी ब्लास्ट जांच रिपोर्ट पर सीजेएम कोर्ट में अर्जी।

HighLights

  1. कचहरी बम ब्लास्ट जांच प्रगति रिपोर्ट मांगी गई।

  2. नित्यानंद राय ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी।

  3. सुनवाई सोमवार को होगी, सीजेएम अवकाश पर।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। कचहरी में 23 नवंबर 2007 को हुए सीरियल बम ब्लास्ट की विवेचना की प्रगति रिपोर्ट को लेकर बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय ने सीजेएम की अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है।

उन्होंने कैंट पुलिस से विवेचना की प्रगति की जानकारी मांगी है। सीजेएम के अवकाश पर होने के कारण शनिवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब सोमवार को सुनवाई होगी। अधिवक्ता नित्यानंद राय का कहना है कि 23 नवंबर 2007 को दोपहर करीब डेढ़ बजे पहले बारह कक्षीय भवन के दक्षिणी हिस्से और दो मिनट बाद कलेक्ट्रेट स्थित हनुमान मंदिर के सामने विस्फोट हुआ था।

बताया क‍ि इसमें तीन अधिवक्ताओं समेत छह लोगों की मौत हुई थी, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हुए थे। मामले में कैंट थाने में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत चतुर्वेदी ने हत्या, हत्या के प्रयास और विस्फोटक अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इतना गंभीर मामला होने के बावजूद अब तक विवेचना की प्रगति अदालत के सामने नहीं आई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।