विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीर गोवर्धनपुर की बस्ती में जर्जर बिजली के खंभे नहीं बदले जाने पर डाफी उपकेंद्र पर अनिश्चितकालीन धरना

By Ravi Pandey Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 18 Nov 2026 04:56 PM (IST)

सीर गोवर्धनपुर की दलित बस्ती में जर्जर बिजली के खंभों को बदलने की मांग को लेकर डाफी उपकेंद्र पर अनिश्चितकालीन ...और पढ़ें

सीर गोवर्धनपुर में जर्जर बिजली खंभों के खिलाफ डाफी उपकेंद्र पर अनिश्चितकालीन धरना।

सीर गोवर्धनपुर में जर्जर बिजली खंभों के खिलाफ डाफी उपकेंद्र पर अनिश्चितकालीन धरना।

HighLights

  1. सीर गोवर्धनपुर में जर्जर बिजली खंभों को बदलने की मांग।

  2. डाफी उपकेंद्र पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू हुआ।

  3. बिजली विभाग की लापरवाही से बड़े हादसे का खतरा।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। सीर गोवर्धनपुर वार्ड नंबर 23 की दलित बस्ती में पिछले एक वर्ष से जर्जर बिजली के जर्जर खंभों को बदलने की मांग की जा रही है, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। समस्या को लेकर बुधवार को डाफी उपकेंद्र पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू हुआ है।

धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ता अमन यादव ने बताया कि बीते एक वर्ष में जर्जर बिजली के तीन खंभे लोगों के घरों पर गिर चुके हैं। इसके बावजूद विभाग की लापरवाही के कारण लगभग पांच अन्य खंभे भी गिरने की कगार पर हैं। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है और स्थानीय लोगों की जान-माल को खतरा बना हुआ है।

अमन यादव ने आरोप लगाया इस गंभीर समस्या को लेकर जेई अरविंद सोनकर से शिकायत की जाती है तो उनका कहना है कि 'आप लोग वोट लेने के चक्कर में फर्जी शिकायत करते हैं। क्षेत्र में कोई समस्या नहीं है, सिर्फ राजनीति आप लोग करते हैं।' यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोगों की सुरक्षा से जुड़े मामले को भी गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। धरने में अमन यादव, लाल बहादुर यादव ने कहा कि बस्ती के बगल में संत रविदास मंदिर है जहां बड़े बड़े नेता आते हैं लेकिन समस्या बनी है।

व्यापार मंडल उपाध्यक्ष भईया लाल यादव ने कहा कि वीआईपी के आगमन पर दो दिन के लिए सड़क और क्षेत्र को चमकाया जाता है लेकिन फिर वही दुर्दशा का हाल हो जाता है। धरने पर बैठे लोगों की मांग है कि दलित बस्ती में सभी जर्जर बिजली के खंभों को तत्काल बदला जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके। जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।