Move to Jagran APP

यूपी उप चुनाव में कांग्रेस के बढ़े मत फीसद ने बढ़ाया हौसला, मिशन 2022 को फतेह के लिए मिली संजीवनी

बनारस कांग्रेस का कहना है कि आए चुनाव परिणाम ने बीते चुनावों का ट्रेड बदल दिया है। भाजपा से जनता का मोह भंग होता दिखाई दे रहा है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sun, 27 Oct 2019 04:29 PM (IST)Updated: Mon, 28 Oct 2019 12:57 PM (IST)
यूपी उप चुनाव में कांग्रेस के बढ़े मत फीसद ने बढ़ाया हौसला, मिशन 2022 को फतेह के लिए मिली संजीवनी
यूपी उप चुनाव में कांग्रेस के बढ़े मत फीसद ने बढ़ाया हौसला, मिशन 2022 को फतेह के लिए मिली संजीवनी

वाराणसी, जेएनएन। महाराष्ट्र व हरियाणा में विधानसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है जिसे देखने के बाद कांग्रेस में ऊर्जा का संचार हुआ है। खास कर हरियाणा में जहां बड़ी बढ़त की उम्मीद लगाए भाजपा नेताओं को कांग्रेस ने करारी पटखनी दी है तो वहीं अपली झोली में 31 डालकर सरकार बनाने के एक तरफा दावे की हवा निकाल दी।

loksabha election banner

बात दीगर है कि हरियाणा में सरकार बनाने का समीकरण कांग्रेस से दूर है लेकिन भाजपा की राह में कांटे भरने के लिए पर्याप्त सीटें मिली हैं। परिणाम के बाद कांग्रेस के नेताओं ने समीक्षा शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बनारस कांग्रेस का कहना है कि आए चुनाव परिणाम ने बीते चुनावों का ट्रेड बदल दिया है। भाजपा से जनता का मोह भंग होता दिखाई दे रहा है। पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की जीत को एक्जिट पोल ने दरकिनार कर दिया था लेकिन जब परिणाम आया तो भाजपा नेताओं की बोलती बंद हो गई। कहा कि भ्रम की राजनीति के दिन अब लद चुके हैं। लोगों को विकास चाहिए। युवाओं को रोजगार चाहिए। महिलाओं को सुरक्षा चाहिए। ऐसे तमाम मुद्दे हैं जिनको भाजपा सरकार में किनारे लगा दिया गया है जिसको अब जनता समझ गई है। इसलिए कांग्रेस की ओर उनका रुझान बढ़ा है। कहा कि यूपी में उप चुनाव के दौरान कांग्रेस के बढ़े मत फीसद ने हौसला बढ़ाने का काम किया है। पूर्व सांसद डा. राजेश मिश्र ने कहा कि मिशन 2022 को लेकर कांग्रेस मजबूत कदम बढ़ा रही है। हरियाणा व महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम के बाद इसकी शुरुआत हो गई है। प्रदेश में एक बारगी फिर कांग्रेस सत्ता में आएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.