सरकारी अस्पतालों में बढ़े प्रसव, मातृ-शिशु मृत्यु दर में आई कमी
सरकारी अस्पतालों में प्रसव की संख्या बढ़ी है और मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी आई है, जिसका मुख्य कारण सुविधाओं ...और पढ़ें

सरकारी अस्पतालों में बढ़ा भरोसा प्रसव संख्या में वृद्धि मातृ शिशु मृत्यु दर में कमी।
HighLights
सरकारी अस्पतालों में प्रसव संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि।
मातृ-शिशु मृत्यु दर में आई महत्वपूर्ण कमी।
सुविधाओं में सुधार से लोगों का विश्वास बढ़ा।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। सोनभद्र की सीडीओ ने सरकारी अस्पताल में प्रसव कराया। ऐसे में दैनिक जागरण ने जिलेभर के प्रसव केंद्रों की पड़ताल की। पहले की अपेक्षा अब सरकारी अस्पतालों में लोगों का विश्वास अधिक बढ़ा है। अस्पतालों में सुविधाओं की बढ़ोतरी होने से न सिर्फ प्रसव की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, बल्कि शिशु-मातृ मृत्यु दर में भी कमी आई है।
सरकारी अस्पतालों में एक रुपये के पर्चे पर अल्ट्रासाउंड जांच के साथ ही निजी केंद्रों में ई-रूपी वाउचर की सुविधा दी जा रही है जिससे समय पर जांच होने से गर्भावस्था के दौरान होने वाली दिक्कतों का पता चल पा रहा है और समय से इलाज हो रहा है।
वर्ष 2025-26 में कुल 20,305 सार्वजनिक प्रसव हुए थे, जो 2026-27 में बढ़कर 20,879 हो गए हैं। जिले के 14 सीएचसी में सामान्य प्रसव की सुविधा उपलब्ध है, जबकि सी-सेक्शन की व्यवस्था आठ सीएचसी में की गई है।
ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 26 पीएचसी हैं, जिनमें से 18 में सामान्य प्रसव हो रहे हैं। शहरी क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी प्रसव की संख्या में वृद्धि हुई है। इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस बीएचयू में 2324 के बाद दूसरे नंबर पर जिला महिला अस्पताल वाराणसी में प्रसव की संख्या अधिक है। यहां 2025-26 में 1,871 प्रसव हुए थे, जो 2026-27 में बढ़कर 2,219 हो गए।
कहां पर कितने हुए प्रसव
संस्थागत प्रसव - 2025-26 -- 2026-27
अराजीलाइन सीएचसी - 1832 - 1876
बड़ागांव पीएचसी- 1201 - 1289
चिराईगांव पीएचसी- 1097- 1067
चोलापुर सीएचसी - 1900 - 1868
हरहुआ पीएचसी - 1741 - 1584
काशी विद्यापीठ सीएचसी - 1733 - 1704
पिंडरा पीएचसी - 1524 - 1574
सेवापुरी पीएचसी - 1244 - 1173
यू सीएचसी चौकाघाट - 329 - 319
यू सीएचसी दुर्गाकुंड - 272 - 280
यू सीएचसी काशी विद्यापीठ - 221 - 235
यू सीएचसी शिवपुर - 342 - 507
यू सीएचसी सारनाथ - 165 - 190
जिला महिला अस्पताल वाराणसी - 1871 - 2219
डीएलडब्ल्यू जिला अस्पताल - 44 - 41
एलबीएस रामनगर अस्पताल - 354 - 403
एमसीएच विंग कबीरचौरा - 1363 - 1301
पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला अस्पताल - 480 - 405
इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस बीएचयू - 2371 - 2324
ईएसआइसी - 221 - 520
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य इकाई में उच्च जोखिम की गर्भवती ने उठाया लाभ
तेलियाबाग की 29 वर्षीय साहिबा बानो ने बताया कि 92 किलो मेरा वजन था। कबीरचौरा स्थित 100 शैय्या युक्त मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य इकाई में उच्च जोखिम गर्भावस्था की श्रेणी में भर्ती हुई। प्रसव पूर्व नान स्ट्रेस टेस्ट रिएक्टिव पाया गया और कलर डापलर समेत आवश्यक जांचें पूरी की गईं। इसके बाद चार किलोग्राम 530 ग्राम वजन का शिशु ने जन्म लिया, जो अब पूरी तरह से स्वस्थ है।
अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के दौरान कुल 72 मातृ-शिशु मृत्यु दर्ज की गई थीं, जबकि अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच यह संख्या घटकर 44 रह गई है। बेहतर निगरानी, समय पर रेफरल और अल्ट्रासाउंड सुविधाओं के विस्तार से यह सुधार संभव हुआ है। अल्ट्रासाउंड के लिए 81 निजी केंद्रों को इंपैनल किया गया है।
डा. एनपी सिंह, सीएमओ वाराणसी।