विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में पीएम आवास योजना के नाम पर एपीके फाइल भेजकर निकाले 15 हजार

By Sujeet Kumar Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 17 Nov 2026 01:44 PM (IST)

वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र में एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। जालसाजों ने पीएम आवास योजना के ...और पढ़ें

पीएम आवास योजना के नाम पर एपीके फाइल भेजकर निकाले 15 हजार।

पीएम आवास योजना के नाम पर एपीके फाइल भेजकर निकाले 15 हजार।

HighLights

  1. जालसाजों ने पीएम आवास योजना के नाम पर ठगी की।

  2. एपीके फाइल भेजकर बैंक खाते से 15 हजार रुपये निकाले।

  3. पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन और बैंक को सूचना दी।

जागरण संवाददाता, (सेवापुरी) वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के परमपुर गांव निवासी एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। जालसाजों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर उसके मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर बैंक खाते से 15 हजार रुपये निकाल लिए।

खाते से रकम कटने का संदेश मिलते ही पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। साइबर हेल्पलाइन और बैंक को सूचना देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। परमपुर निवासी विनोद राजभर के मोबाइल पर अज्ञात जालसाजों ने प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित जानकारी देने के नाम पर एपीके फाइल भेजी।

बताया जाता है कि फाइल डाउनलोड करने के बाद साइबर ठगों ने उनके मोबाइल को निशाना बनाया और बैंक खाते से 15 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर खाते से रकम कटने का संदेश आने के बाद विनोद को साइबर ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर घटना की शिकायत दर्ज कराई। साथ ही अपने बैंक कर्मियों को फोन कर मामले की जानकारी दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।