विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में रोटावेटर की चपेट में आने से आठवीं के छात्र की मौत, चालक हिरासत में

By Mahesh Mishra Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 18 Nov 2026 12:48 PM (IST)

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में गेहूं की बुवाई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से 15 वर्षीय छात्र ...और पढ़ें

वाराणसी में रोटावेटर से दर्दनाक हादसा, आठवीं के छात्र की मौत, चालक हिरासत में।

वाराणसी में रोटावेटर से दर्दनाक हादसा, आठवीं के छात्र की मौत, चालक हिरासत में।

HighLights

  1. चोलापुर में रोटावेटर की चपेट में आया छात्र।

  2. गेहूं की बुवाई के दौरान हुई दर्दनाक घटना।

  3. ट्रैक्टर चालक और मालिक पुलिस हिरासत में।

जागरण संवाददाता, (चोलापुर) वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में मंगलवार शाम गेहूं की बुवाई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद खेत में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान चोलापुर के खुटहां गांव निवासी सियाराम राजभर के पुत्र आशु राजभर के रूप में हुई। पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक जगन्नाथ उर्फ जग्गन राजभर और उनके पुत्र रोहित राजभर को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार, गांव के ही जगन्नाथ उर्फ जग्गन राजभर का ट्रैक्टर महमूदपुर निवासी शिवपूजन यादव के खेत में गेहूं की बुवाई कर रहा था। इसी दौरान आशु ट्रैक्टर के पास पहुंचा। ट्रैक्टर चला रहे रोहित राजभर के मुताबिक, आशु पीछे से रोटावेटर पर पैर रखकर ट्रैक्टर पर बैठने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह रोटावेटर की चपेट में आ गया।

वहीं, कुछ ग्रामीणों का कहना है कि आशु ट्रैक्टर पर बैठा था और उतरते समय उसका पैर फिसल गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आशु सुमित्रा मेमोरियल रामपुर मदनावीर विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था। वह दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता सियाराम मुंबई में मजदूरी करते हैं और इन दिनों घर आए हुए हैं। उसकी मां उर्मिला देवी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की नेता हैं।

बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची चोलापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर और रोटावेटर को भी कब्जे में ले लिया है। मामले में ट्रैक्टर मालिक और उनके पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय लोग भी मौके पर पहुंचे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।