विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव महेंद्र चौहान को करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने पीटा

By Abhishek sharmaEdited By:
Published: Mon, 01 Feb 2021 05:12 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 01 Feb 2021 05:42 PM (GMT+05:30)

करणी सेना के लोगों ने आरोप लगाया कि उन्‍होंने बातीचत के बीच में ही प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ ...और पढ़ें

आक्रोशित होकर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता की पिटाई कर दी।
आक्रोशित होकर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता की पिटाई कर दी।

मऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव महेंद्र चौहान को करणी सेना के जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुरी तरह पीट दिया। यह घटना कलेक्ट्रेट परिसर में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के पोर्च के ठीक सामने हुई। वह पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधू के साथ किसी काम से वहां गए थे। इसी बीच करणी सेना के लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई।

करणी सेना के लोगों ने आरोप लगाया कि उन्‍होंने बातीचत के बीच में ही प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ को गाली दी। इसे किसी कीमत पर बर्दश्त नहीं किया जा सकता। इसी पर आक्रोशित होकर सेना के कार्यकर्ताओं ने उनकी पिटाई कर दी। इस दौरान लाेग महेंद्र चौहान को बचाते रहे और सेना के कार्यकर्ता उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटते रहे। उधर महेंद्र चौहान ने बताया कि सेना के लोगों ने कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के पोस्टर को जूतों से पीटते हुए वीडियो वायरल किया था।

आरोप लगाया कि वायरल वीडियो को लेकर इसे वे अपने समाज का अपमान बताते हुए आपत्ति दर्ज करा रहे थे। उन्होंने ऐसा कुछ भी आपत्तिजनक नहीं कहा है। वे आरोपितों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराएंगे। महेंद्र चौहान, समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव हैं।