Move to Jagran APP

जौनपुर के मल्हनी में गठबंधन नहीं पार्टी का कार्यकर्ता होगा प्रत्याशी, भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले अनिल राजभर

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा मल्हनी में होने वाले उपचुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं होने वाला है अपने मन से यह भ्रम निकाल दीजिये। उपचुनाव में भाजपा का कार्यकर्ता ही प्रत्याशी होगा। श्री राजभर मंगलवार को भाजपा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 08:22 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 08:22 PM (IST)
जौनपुर के मल्हनी में गठबंधन नहीं पार्टी का कार्यकर्ता होगा प्रत्याशी, भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले अनिल राजभर
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा मल्हनी में होने वाले उपचुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं होगा।

जौनपुर, जेएनएन। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा मल्हनी में होने वाले उपचुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं होने वाला है अपने मन से यह भ्रम निकाल दीजिये। उपचुनाव में भाजपा का कार्यकर्ता ही प्रत्याशी होगा। श्री राजभर मंगलवार को बांकी गांव में भाजपा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

 उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र में हमारी सरकार है, इससे अनुकूल  माहौल अब कब मिलेगा। कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए कहा कि हम चुनाव लडऩे के लिए नहीं जीतने के लिए मैदान में उतर रहे हैं।  कहा कि जिम्मेदारी आप सभी जैसे बूथ व सेक्टर स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं के कंधे पर है। हमें हर हालत में मल्हनी सीट जीतनी होगी।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, मंडल प्रभारी राजकुमार बिंद, रामसिंह मौर्य, भूपेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य रोहित सिंह आदि वक्ताओं ने अपने विचार रखे। अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह व संचालन पंकज सिंह ने किया।

मंत्री को सौंपा ज्ञापन

क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री को विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रमुख मांगों में सिकरारा विद्युत उपकेंद्र के ओवरलोडिंग की समस्या को देखते हुए सिकरारा विद्युत उपकेंद्र के उच्चीकृत करना, सिकरारा से सुजानगंज सड़क मार्ग की खस्ता हाल को देखते हुए उक्त मार्ग को स्टेट हाइवे घोषित कराने, जिला मुख्यालय जाने वाले नईगंज क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनवाना आदि है।  कैबिनेट मंत्री ने उक्त मांगों को जनपद में मुख्यमंत्री के आगमन पर रखकर चुनाव के पहले इन समस्याओं के निराकरण कराने का भरोसा दिलाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.