विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशी में दूसरे पखवारे में पछुआ हवा बढ़ाएगी ठंड, तीन से पांच डिग्री तक गिर सकता तापमान

By Shailesh Asthana Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 13 Nov 2026 12:00 PM (IST)

वाराणसी में दिन में गर्मी और रात में ठंडक महसूस हो रही है, लेकिन 16 नवंबर से तापमान में 3-5 ...और पढ़ें

काशी में 16 नवंबर से बढ़ेगी ठंड तापमान में आएगी गिरावट।

काशी में 16 नवंबर से बढ़ेगी ठंड तापमान में आएगी गिरावट।

HighLights

  1. वाराणसी में दिन में गर्मी, रात में ठंडक का अहसास।

  2. 16 नवंबर से तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट।

  3. पछुआ हवाओं से सुबह और रात की ठंडक में वृद्धि।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। दिन में तेज धूप के चलते गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि सूरज ढलने के बाद ठंडक बढ़ने लगी है। गुरुवार को बीएचयू के मौसम विज्ञान केंद्र में अधिकतम तापमान बीते 24 घंटे में 1.6 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक रहा।

वहीं न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यह सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय ग्रामीण क्षेत्रों में धुंध छाई रही जो कुछ ही देर पश्चात छट गई। हालांकि, आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के संकेत हैं।

लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कश्मीर के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रदेश पर सीधा प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन उत्तर-पश्चिमी हिमालयी और पश्चिमी मैदानी क्षेत्रों में संभावित वर्षा के बाद पछुआ हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा।

इससे अगले पखवारे की शुरुआत यानी 16 नवंबर से प्रदेश के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। तापमान सामान्य के करीब पहुंचेगा लेकिन इसी के साथ ठंड में भी बढ़ोतरी होगी। ऐसे में वाराणसी में भी सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ने के आसार हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।