काशी में यूरोप से आए पर्यटकों ने कबीर प्राकट्य स्थली में किया सत्संग, लगाया ध्यान
यूरोप के लुसिटानिया से आए नौ सदस्यीय दल ने वाराणसी की कबीर प्राकट्य स्थली, लहरतारा में सत्संग किया और ध्यान ...और पढ़ें

काशी में यूरोपीय पर्यटकों ने कबीर प्राकट्य स्थली पर किया ध्यान सत्संग।
HighLights
यूरोप से आए नौ सदस्यीय दल ने कबीर स्थली का दौरा किया।
विदेशी मेहमानों ने कबीर के भजनों में लीन होकर ध्यान किया।
उन्होंने इस अनुभव को अविस्मरणीय और प्रेम से भरा बताया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी में भाषा और सीमाओं की दीवारें उस समय पीछे छूट गईं, जब यूरोप के लुसिटानिया से आई नौ सदस्यीय पर्यटकों का दल कबीर प्राकट्य स्थली, लहरतारा पहुंचा। मोनिका के नेतृत्व में आए इस विदेशी दल में औड्रोन, जुओजास, गियातारे, काउले, डेइरा, गैब्रिएले, जस्टिना और एग्ले शामिल थे। ये सभी विदेशी मेहमान पहली बार काशी आए थे, लेकिन संत कबीर के भजनों और उनकी वाणी ने इन्हें सत्संग में पूरी तरह से सराबोर कर दिया।
प्राकट्य स्थली पर पहुंचने पर महंत गोविंद दास शास्त्री ने मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने टीम को प्राकट्य स्थली का भ्रमण कराकर, तालाब और कबीर साहब की साधना-स्थली के इतिहास की जानकारी दी। विदेशी मेहमान कबीर के दोहों और उसका अर्थ भी जाना। कबीर के निर्गुण भक्ति के मार्ग के बारे में जानकर विदेशी मेहमान आनंदित हो उठे।
विदेशी दल ने सत्संग में हिस्सा लिया और कबीर के भजनों को सुनकर गहन ध्यान में बैठे। विदेशी मेहमान ने शांति और आनंद की अनुभूति कर लिखा कि यह अनुभव उनके लिए बेहद अद्भुत और अविस्मरणीय रहा है। उन्होंने गहरा और प्रेम से परिपूर्ण सत्संग पाया, जो हमेशा उनके दिलों में रहेगा। यदि ईश्वर की इच्छा हुई तो वे इस धरती पर पुनः अवश्य लौटेंगे। मेहमानों को कबीर साहित्य, अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया।