विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशी में अन्नकूट पर मणि मंदिर में सजी भव्य झांकी, गृहस्थों ने अर्पित किए घर के नैवेद्य

By Uttam Roy ChoudharyEdited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 10 Nov 2026 02:57 PM (IST)

काशी के दुर्गाकुंड स्थित श्रीमणि मंदिर में अन्नकूट पर्व पर सामाजिक समरसता का अनूठा आयोजन हुआ। गृहस्थों ने अपने इष्टदेव ...और पढ़ें

काशी के मणि मंदिर में अन्नकूट पर सजी भव्य झांकी, भक्तों ने अर्पित किए घर के पकवान।

काशी के मणि मंदिर में अन्नकूट पर सजी भव्य झांकी, भक्तों ने अर्पित किए घर के पकवान।

HighLights

  1. मणि मंदिर में अन्नकूट पर्व पर भव्य आयोजन हुआ।

  2. गृहस्थों ने घर के बने विविध पकवान अर्पित किए।

  3. 151 क्विंटल प्रसाद और 108 व्यंजनों की दिव्य झांकी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। अन्नकूट के पावन अवसर पर सोमवार को दुर्गाकुंड स्थित श्रीमणि मंदिर (श्रीधर्मसंघ) में सामाजिक समरसता और सहभागिता का अनूठा आयोजन हुआ। गृहस्थों ने घर में बने विविध पकवान अपने इष्टदेव को अर्पित कर धन-धान्य और समृद्धि की कामना की।

पांच वर्ष पूर्व शुरू हुई इस परंपरा में तीन हजार से अधिक भक्तों ने घर की रसोई से तैयार नैवेद्य ठाकुर जी को समर्पित किए। भक्तों के पकवान लाने का सिलसिला सुबह छह बजे शुरू हुआ और शाम तक जारी रहा।

अन्नकूट महोत्सव में काशी के कई विशिष्टजन भी घर में बने नैवेद्य की थाली लेकर पहुंचे। पद्मभूषण प्रो. वशिष्ठ त्रिपाठी, पद्मभूषण प्रो. देवी प्रसाद द्विवेदी, पद्मश्री पं. शिवनाथ मिश्र और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय सहित जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, अधिवक्ताओं और पत्रकारों ने ठाकुर जी को भोग अर्पित किया।

धर्मसंघ पीठाधीश्वर स्वामी शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज के सानिध्य में मंदिर की ओर से 151 क्विंटल प्रसाद का भोग लगाया गया। 108 प्रकार के व्यंजनों से प्रभु की दिव्य झांकी सजाई गई। श्रीअन्न से बने व्यंजनों में मक्का, बाजरा, रागी और कोदो के लड्डू भी शामिल थे। मंदिर के मुख्य मंडप में लड्डुओं से बना शिवालय आकर्षण का केंद्र रहा।

मंदिर में स्थापित श्रीराम दरबार, माता अन्नपूर्णेश्वरी, नर्वदेश्वर शिवलिंग, द्वादश स्फटिक शिवलिंग, गणपति, भगवती मां दुर्गा, राधा-कृष्ण, स्वामी करपात्री जी महाराज और स्वामी लक्ष्मण चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज सहित अन्य देव विग्रहों के समक्ष भोग की झांकी सजाई गई।

इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। विद्युत झालरों से पूरे प्रांगण को रोशन किया गया। शाम को पंडित जगजीतन पांडेय के आचार्यत्व में देव विग्रहों की भव्य आरती उतारी गई।

यह भी पढ़ें : काशी व‍िश्‍वनाथ मंद‍िर में अन्‍नकूट पर भोग-प्रसाद की बिखरी सुवास, अन्‍नपूर्णा के आशीष से भरा अन्‍न-धन का खजाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।