Move to Jagran APP

जौनपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह का बलिया जाते हुए कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

मछलीशहर में गुरुवार की सुबह जाते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का भाजपाइयों ने नगर के रोडवेज पर किया स्वागत किया।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Thu, 30 Jan 2020 11:33 AM (IST)Updated: Thu, 30 Jan 2020 01:10 PM (IST)
जौनपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह का बलिया जाते हुए कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

जौनपुर, जेएनएन। मछलीशहर में गुरुवार की सुबह जाते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का भाजपाइयों ने नगर के रोडवेज पर किया स्वागत किया। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रयागराज से सड़क मार्ग द्वारा वह बलिया जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जौनपुर जिले में प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं में जर्बदस्त उत्साह रहा। इस दौरान फूल मालाओं से कार्यकर्ताओं ने उनको लाद कर स्वागत किया।

loksabha election banner

इस दौरान मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्षी दलों में सीएए के विरोध को वोट बैक करने की राजनीति बताया। मछलीशहर में प्रदेश अध्‍यक्ष के स्‍वागत समारोह के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज सिंह, मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, संतोष जायसवाल, फैहिमी रिजवी, डॉ. रामचंद्र बिंद, रंजीत मौर्य, गिरीश शुक्ला, पंकज शुक्ला, सुरेंद्र मौर्य, राजन सिंह आदि मौजूद रहे।

वहीं उनका काफ‍िला जब गौराबादशाहपुर से गुजरा तो गौराबादशाहपुर कस्बे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, उमेश सिंह, गुड्डू सिंह, रामआसरे सोनकर, विनय मिश्र कुमकुम, अशोक सिंह, पन्नालाल यादव, हरिशंकरबाबा, सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.