स्वास्थ्य रैंकिंग में वाराणसी प्रदेश में प्रथम, बेहतर स्कोर के साथ 75 जनपदों में हासिल किया पहला स्थान
वाराणसी ने अक्टूबर 2026 की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन रिपोर्ट में 0.77 कंपोजिट स्कोर के साथ उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, टीबी उन्मूलन और टीकाकरण सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी संचालन के कारण मिली।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एन पी सिंह। - जागरण
HighLights
वाराणसी ने स्वास्थ्य रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
0.77 कंपोजिट स्कोर के साथ 75 जनपदों को पीछे छोड़ा।
मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीबी उन्मूलन में वाराणसी का उत्कृष्ट प्रदर्शन।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, टीबी उन्मूलन एवं टीकाकरण सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड की अक्टूबर 2026 की प्रगति के आधार पर इस माह जारी रिपोर्ट में वाराणसी ने 0.77 कंपोजिट स्कोर के साथ प्रदेश के 75 जनपदों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसकी जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एन पी सिंह ने दी।
उन्होंने ने बताया कि प्रमुख संकेतकों में सी-सेक्शन प्रसव प्रबंधन तथा टीबी केस नोटिफिकेशन में वाराणसी प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा। वहीं ब्लाकों में आराजीलाइन, बड़ागांव एवं चोलापुर क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
चोलापुर ने सितंबर की आठवीं रैंक से सुधार करते हुए अक्टूबर में तीसरा स्थान हासिल किया।सीएमओ ने कहा कि जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग आगे भी निरंतर सुधार के साथ आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।