बरेका में महिलाओं ने तिरंगा लेकर स्कूटी रैली निकाली
बरेका में महिलाओं ने स्कूटी रैली निकाल कर सेनानियों को दी श्रद्धांजलि
By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Aug 2022 03:59 AM (IST)Updated: Mon, 08 Aug 2022 03:59 AM (IST)
बरेका में महिलाओं ने तिरंगा लेकर स्कूटी रैली निकाली
जागरण संवाददाता, वाराणसी : बनारस रेल इंजन कारखाना में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर महिलाओं ने स्कूटी रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। साथ ही स्वतंत्रता दिलाने वाले क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रैली को जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह कुंदन चौराहे से प्रारंभ होकर सूर्य सरोवर कालोनी होते हुए बरेका प्रशासन भवन पर जाकर संपन्न हुई। इसमें शिवांशी, बिंदु सिंह, आभा दहेरिया, राखी रानी, सुषमा राणा आदि रहीं। उधर, खिलाड़ियों ने भी रैली निकाली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें