वाराणसी में बेनियाबाग शापिंग कांप्लेक्स पर बुलडोजर कार्रवाई की आहट, दुकानदारों में हड़कंप
वाराणसी के बेनियाबाग शापिंग कांप्लेक्स को जर्जर घोषित कर ध्वस्तीकरण की आशंका से दुकानदारों में हड़कंप है। व्यापारियों ने नगर ...और पढ़ें

बेनियाबाग शापिंग कांप्लेक्स पर बुलडोजर की आहट, वाराणसी के दुकानदारों में चिंता।
HighLights
बेनियाबाग शापिंग कांप्लेक्स को जर्जर घोषित किया गया।
दुकानदारों ने ध्वस्तीकरण रोकने की मांग की।
नगर आयुक्त ने हितों की रक्षा का आश्वासन दिया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। बेनियाबाग स्थित नगर निगम के शापिंग कांप्लेक्स को जर्जर घोषित कर ध्वस्त किए जाने की आशंका से दुकानदारों में हड़कंप मचा है। शुक्रवार को व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम मुख्यालय पहुंचा और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल सहित वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।
व्यापारियों ने बताया कि काम्प्लेक्स से जुड़ा मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। आगामी 18 तारीख को इसकी अगली सुनवाई होनी है। ऐसे में न्यायालय का अंतिम निर्णय आने तक ध्वस्तीकरण की कोई कार्रवाई नहीं करने की मांग की। उनका कहना था कि जल्दबाजी में कार्रवाई होने से रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो सकता है।
बताया कि नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनके हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। नए शापिंग कांप्लेक्स के निर्माण के बाद प्रत्येक दुकानदार को वर्तमान में उपलब्ध क्षेत्रफल के बराबर जगह आवंटित की जाएगी। इस आश्वासन के बाद व्यापारियों ने राहत जताई। प्रतिनिधिमंडल में शंकर विष्णानी, रविकांत विश्वकर्मा, राहुल गुप्ता, रतन सोहतिया, अरमान हाशमी और संदीप मिश्रा सहित अन्य दुकानदार शामिल रहे।