विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आईआईटी BHU में रजिस्ट्रार पद के लिए आवेदन शुरू, 15 नवंबर कर सकेंगे आवेदन

Published: Sat, 17 Oct 2026 09:42 PM (IST)

आईआईटी बीएचयू में कुलसचिव पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, वर्तमान कुलसचिव सुमित कुमार विस्वास नोटिस काल ...और पढ़ें

आईआईटी BHU में रजिस्ट्रार पद के लिए आवेदन शुरू।

आईआईटी BHU में रजिस्ट्रार पद के लिए आवेदन शुरू।

HighLights

  1. आईआईटी बीएचयू में कुलसचिव पद के लिए आवेदन शुरू।

  2. वर्तमान कुलसचिव सुमित कुमार विस्वास नोटिस काल पर।

  3. आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर शाम 5 बजे।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। आईआईटी बीएचयू के वर्तमान कुलसचिव सुमित कुमार विस्वास फिलहाल नोटिस काल में चल रहे हैं। उन्होंने संभवत: कहीं और ज्वाइन करने के लिए यहां से कार्यमुक्त होने के लिए आवेदन दिया है। उनसे रिक्त हाेने वाले स्थान को भरने की प्रक्रिया संस्थान ने आरंभ कर दी है।

संस्थान ने विज्ञापन जारी कर इस पद के लिए भारतीय नागरिकों से आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। अर्ह अभ्यर्थी 15 नवंबर को शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

संस्थान की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर नियुक्ति प्रतिनियुक्ति, अल्पकालिक संविदा अथवा निश्चित कार्यकाल के लिए सीधी भर्ती के आधार पर की जा सकती है। अंतिम तिथि तक अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 58 वर्ष तथा किसी भी विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ परास्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है।

शैक्षणिक प्रशासन के अनुभव के साथ, सहायक प्राध्यापक के रूप में 15 वर्ष, एसोसिएट प्रोफेसर सहित संबंधित शैक्षणिक स्तर पर आठ वर्ष की सेवा अथवा उच्च शिक्षण एवं शोध संस्थानों में समकक्ष अनुभव होना चाहिए। प्रशासनिक क्षेत्र में 15 वर्ष का अनुभव और उप कुलसचिव या समकक्ष पद पर आठ वर्ष की नियमित सेवा वाले भी पात्र हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बलरामपुर में 157 ग्राम पंचायतें होंगी पुरस्कृत, वेरिफिकेशन के बाद मिलेगी पांच गुना धनराशि