विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IIT बीएचयू छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में आज होगी सुनवाई, जमानत पर हैं तीन आरोपी

Published: Tue, 13 Oct 2026 09:10 AM (IST)

अधिवक्ता के निधन के कारण बीएचयू आईआईटी छात्रा सामूहिक दुष्कर्म मामले की सुनवाई टल गई है। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. अधिवक्ता के निधन से सुनवाई स्थगित हुई।

  2. बीएचयू आईआईटी छात्रा सामूहिक दुष्कर्म मामला।

  3. अगली सुनवाई अब 13 अक्टूबर को होगी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। अधिवक्ता के निधन पर बार एसोसिएशन की ओर से शोक प्रस्ताव पारित करने के कारण सोमवार को बीएचयू आइआइटी की छात्रा संग सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सुनवाई नहीं हो सकी।

मामले की सुनवाई कर रहे फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह ने 13 अक्टूबर की तिथि मुकर्रर कर दी। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी मनोज कुमार गुप्ता अपना पक्ष रख रहे हैं और बहस पूरी नहीं हुई है।

प्रकरण के अनुसार बीएचयू परिसर में दो नवंबर 2023 की रात में आइआइटी की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था।

पुलिस की विवेचना के दौरान कुणाल पांडेय,आनंद उर्फ अभिषेक चौहान व सक्षम पटेल का नाम प्रकाश में आने पर लंका पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया था। तीनों आरोपित फिलहाल जमानत पर हैं।

यह भी पढ़ें- BHU में नहीं हुआ एडमिशन? अभी भी है आपके पास मौका, करें इस स्पाॅट राउंड काउंसि‍लिंग के लिए पंजीकरण