विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BHU में नहीं हुआ एडमिशन? अभी भी है आपके पास मौका, करें इस स्पाॅट राउंड काउंसि‍लिंग के लिए पंजीकरण

By Vns Shailesh Asthana Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 22 Aug 2026 04:06 PM (IST)

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश से वंचित छात्रों के लिए स्पॉट राउंड काउंसि‍लिंग का अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी 24 ...और पढ़ें

बीएचयू स्नातक प्रवेश: स्पॉट राउंड काउंसलिंग से पाएं अंतिम मौका।

बीएचयू स्नातक प्रवेश: स्पॉट राउंड काउंसलिंग से पाएं अंतिम मौका।

HighLights

  1. बीएचयू स्नातक प्रवेश के लिए स्पॉट राउंड शुरू।

  2. 24 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण का अंतिम अवसर।

  3. विश्वविद्यालय की 97% से अधिक सीटें भर चुकी हैं।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शामिल काशी हिंदू विश्वविद्यालय में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश लेने से यदि आप वंचित रह गए हैं तो निराश होने की आवश्यकता नहीं। अभी भी आपके पास अवसर है, आप स्पाॅट राउंड काउंसलिंग में शामिल होकर अभी तक रिक्त विषयों की सीटों में से अपनी पसंद के विषयों में भाग्य आजमा सकते हैं।

इसके लिए आपको स्पाॅट राउंड काउंसलिंग में विश्वविद्यालय के पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करना होगा। आनलाइन पंजीकरण की यह प्रक्रिया 24 अगस्त तक चलेगी, इसके बाद आपको काउंसलिंग के लिए भौतिक रूप से उपस्थित होने के लिए बुलाया जाएगा।

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया के नियमित चरण पूर्ण होने के साथ ही 97 प्रतिशत से अधिक सीटों पर प्रवेश हो चुका है। वाराणसी एवं बरकछा परिसरों में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए उपलब्ध कुल 4,826 सीटों में से 4,720 सीटें भर चुकी हैं, जो कुल सीटों का 97.80 प्रतिशत है।

इस आंकड़े में बैचलर आफ परफार्मिंग आर्ट्स (बीपीए) तथा बैचलर आफ फाइन आर्ट्स (बीएफए) पाठ्यक्रमों की सीटें शामिल नहीं हैं। इन पाठ्यक्रमों के लिए व्यावहारिक परीक्षाओं के चरण आयोजित किए जा रहे हैं, जो शीघ्र पूर्ण होंगे।

केंद्रीय प्रवेश समिति के समन्वयक प्रोफेसर भास्कर भट्टाचार्य ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के नियमित चरणों के पूर्ण होने के साथ विश्वविद्यालय ने अब स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए स्पाट राउंड हेतु पंजीकरण प्रारंभ कर दिया है। शेष रिक्त सीटों पर प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 21 अगस्त से 24 अगस्त तक स्पाॅट राउंड के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

स्पाट राउंड के अंतर्गत सीटों का आवंटन 25 अगस्त को किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करने तथा प्रवेश संबंधी अपडेट एवं अन्य विवरणों के लिए विश्वविद्यालय के आधिकारिक प्रवेश पोर्टल को नियमित रूप से देखते रहें।