विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आइसीआइसीआइ बैंक को दो लाख रुपये क्लेम भुगतान करने का आदेश, कहीं आपका भी तो मामला ऐसा नहीं

By Praveen Kumar Rai Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 12 Nov 2026 11:14 AM (IST)

उपभोक्ता फोरम वाराणसी ने आइसीआइसीआइ बैंक इंश्योरेंस को अधिवक्ता धीरेंद्र नाथ शर्मा को 2 लाख रुपये का क्लेम और 5 ...और पढ़ें

आइसीआइसीआइ बैंक को उपभोक्ता फोरम का आदेश, बीमा क्लेम का भुगतान करें।

आइसीआइसीआइ बैंक को उपभोक्ता फोरम का आदेश, बीमा क्लेम का भुगतान करें।

HighLights

  1. उपभोक्ता फोरम ने आइसीआइसीआइ बैंक इंश्योरेंस को भुगतान का आदेश दिया।

  2. बैंक को 2 लाख रुपये क्लेम और 5 हजार रुपये वाद व्यय देना होगा।

  3. हाइपरटेंशन के आधार पर बीमा क्लेम खारिज किया गया था।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। उपभोक्ता फोरम ने आइसीआइसीआइ बैंक इंश्योरेंस को अधिवक्ता धीरेंद्र नाथ शर्मा को दो लाख रुपये का क्लेम 30 दिन के अंदर भुगतान करने का आदेश दिया है। साथ ही पांच हजार रुपये वाद व्यय भी देने को कहा है। फोरम के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंह तथा सदस्या सुमन दुबे ने यह आदेश दिया।

वादी धीरेंद्र नाथ शर्मा ने आइसीआइसीआइ बैंक इंश्योरेंस से एक वर्ष के लिए 15 लाख रुपये का इंश्योरेंस करवाया था। इसके लिए 24,839 रुपये प्रीमियम नियमित रूप से अदा किया जाता रहा। बाइक चलाते समय धीरेंद्र नाथ का एक्सीडेंट हो गया। इलाज में लगे 1 लाख 75 हजार रुपये का क्लेम किया।

लेकिन कंपनी ने यह कहकर क्लेम रिजेक्ट कर दिया कि वादी 10 वर्ष से हाइपरटेंशन का मरीज है। मजबूर होकर वादी ने अधिवक्ता अजय वाही के माध्यम से उपभोक्ता फोरम में मुकदमा किया। इसके बाद फोरम के अध्यक्ष ने आदेश दिया कि 30 दिन के अंदर 2 लाख रुपये का भुगतान करे और 5,000 रुपये वाद व्यय भी दे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।