मीरजापुर में पत्नी के साथ सो रहे पति की धारदार हथियार से बदमाशों ने की हत्या
अहरौरा थाना क्षेत्र के खाजगीपुर गांव में स्थित सीवान में पत्नी के सो रहे पति की दो बदमाशों ने देर रात धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दिया।
मीरजापुर, जेएनएन। अहरौरा थाना क्षेत्र के खाजगीपुर गांव में स्थित सीवान में पत्नी के सो रहे पति की दो बदमाशों ने देर रात धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दिया। पत्नी के शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पाकर पुलिस रात में मौके पर छानबीन में जुट गई। शनिवार की सुबह डाग स्क्वायड की टीम सुराग जुटाने में जुटी हुई नजर आईं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह,एएसपी महेश सिंह अत्री, सीओ हितेंद्र कृष्ण पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस हत्या को संपत्ति विवाद से मानकर चल रही है। वहीं दोपहर में मृतक की पत्नी बिंदु देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि रामवृक्ष (55) पुत्र शिव लखन क्षेत्र के खाजगीपुर का निवासी है। शुक्रवार को उसके छोटे बेटे जयहिंद के साथ खेत के बटवारे को लेकर विवाद हो गया। नाराज होकर वह घर से एक किलोमीटर दूर स्थित सीवान पर सोने चला आया। रात में उसकी पत्नी खाना और दूध लेकर सीवान पर पहुंच गई। पत्नी के अनुसार काफी मनाने के बाद किसी तरह थोड़ा सा खाना खाए और दूध बिना पिए ही सो गए। रात में लगभग दो बजे दो बदमाश सीवान में बने कमरे में घुस आए। एक ने चारपाई पर सो रहे पत्नी बिंदु देवी का मुंह दबाकर किनारे खींच लिया। वही दूसरे बदमाश ने किसी धारदार हथियार से रामवृक्ष के ऊपर कई बार वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। अधेड़ की मौत के बाद दोनों बदमाश वहा से भाग गए। जानकारी होने के बाद सुबह एसपी, एएसपी, सीओ और डाग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
बोले एसपी
पत्नी के सो रहे पति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। जांच के दौरान कई बिंदु मिले है। हत्या जमीनी विवाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है। जल्द ही मामले की खुलासा की जाएगी। - अजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक।